अरविंदर सिंह, हमीरपुर: हिमाचल के सुप्रसिद्ध लोक गायक ओम प्रकाश चंदेल का नया भजन ‘कांगड़े दी राणिए’ उनके यूट्यूब चैनल केसी रिकॉर्ड्स यूटयूब पर आशीष शर्मा ने रिलीज किया है। इस भजन में ओम प्रकाश चंदेल के साथ पल्लवी चंदेल ने आवाज दी है और म्यूजिक पुनीत कुमार विक्की की ओर से दिया गया है। वहीं इस भजन का फिल्मांकन एस कुमार ने किया है।
भजन के प्रोड्यूसर पल्लवी चंदेल है और उन्होंने ही भजन को लिखा है। ओम प्रकाश चंदेल मूलतः जिला मंडी से संबंध रखते है। चंदेल प्रदेश के बड़े बड़े मंचो पर अपनी आवाज का जादू बिखेर चुके है। इनके बहुत से गाने पहाड़ी गाने और भजन लोगों के बीच में प्रचलित है। विशेष कर जिला मंडी के धर्मपुर उपमंडल में स्थित बाबा कमलाहिया पर आधारित चंदेल के भजन बहुत प्रचलित है।
इस अवसर पर ओम प्रकाश चंदेल ने बताया की पल्लवी चंदेल का यह पहला भजन है जिसे उनके यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इसलिए चंदेल ने अपने समर्थकों,संगीत प्रेमियों और सभी चाहने वालों से निवेदन किया है कि इस भजन को पहले की तरह खूब प्यार आशीर्वाद दें ताकि पल्लवी को भविष्य में और बेहतर करने के लिए प्रोत्साहन मिले।
