राकेश, ऊना: ऊना के हरोली विधानसभा के दुलैहड़ में हुए गोलीकांड ने चार आरोपियों की पहचान का दावा पुलिस की ओर से किया गया है। इस गोलीकांड में कांग्रेस के कार्यकर्ता की हत्या हुई है जिसके बाद मामले में सियासत भी चरम पर है। कांग्रेस की ओर से इस मामले में जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी करने की मांग की जा रही है। वहीं पुलिस ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए अपनी जांच में तेजी लाई है और मामले में 4 लोगों की गिरफ्तारी की बात भी की है।
पुलिस के आला अधिकारी खुद इस मामले में नज़र बनाए हुए है। डीजीपी संजय कुंडू और डीआईजी सुमेधा द्विवेदी ने वारदात वाले स्थान का स्वयं जायजा लिया है, जिसके बाद पुलिस ने ऊना में एक प्रेस वार्ता के दौरान इस मामले में कुछ अहम खुलासे किए है। पुलिस के मुताबिक इस मामले में कुल 4 संदिग्ध व्यक्ति आरोपी है, जिनकी पहचान कर ली गई है । पुलिस ने इस वारदात में दो मोटरसाइकिल के प्रयोग होने का भी दावा किया है। पुलिस के मुताबिक इन दो मोटरसाइकिल पर चार संदिग्ध आरोपी सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिए है। पुलिस ने इस मामले में पंजाब पुलिस से भी सहयोग मांगा है और जल्द ही चारों संदिग्ध आरोपियों के गिरफ्त में होने का दावा किया है।
हिमाचल पंजाब सीमा पर अधिक पुलिस फोर्स की तैनाती की आवश्यकता डीजीपी संजय कुंडू ने बढ़ते अपराध के मद्देनजर हिमाचल पंजाब सीमा पर पुलिस फोर्स की अधिक तैनाती के लिए कैबिनेट में प्रस्ताव पास किए जाने का अनुरोध किया है। उन्होंने इसके लिए पक्ष और विपक्ष दोनों तरफ से सहयोग किए जाने की भी अपील की है।
