By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: 76वे सेना दिवस पर रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल प्रदीप बाली को एक्स सर्विसमैन लीग के सदस्यों ने दी मार्च पास्ट की सलामी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > 76वे सेना दिवस पर रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल प्रदीप बाली को एक्स सर्विसमैन लीग के सदस्यों ने दी मार्च पास्ट की सलामी
himachalNews

76वे सेना दिवस पर रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल प्रदीप बाली को एक्स सर्विसमैन लीग के सदस्यों ने दी मार्च पास्ट की सलामी

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2024/01/15 at 7:09 PM
Share

हमीरपुर: अरविन्द सिंह ( TSN)- सुजानपुर के ऐतिहासिक चौगान में आज सर्व कल्याणकारी संस्था द्वारा भूतपूर्व सैनिक लीग के साथ मिलकर 76वें सेना दिवस धूमधाम के साथ आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम में रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल प्रदीप बाली ने बतौर मुख्य अतिथि की । कार्यक्रम में धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे । सेना से रिटायर्ड कई सीनियर ऑफिसर इस कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की । इस अवसर पर मुख्य अतिथि रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल प्रदीप बाली को एक्स सर्विसमैन लीग के सदस्यों के द्वारा शानदार मार्च पास्ट की सलामी भी दी गई । हिमाचल से संबंधित पार्श्व गायक धीरज शर्मा वीर रस और हिमाचल की संस्कृति से ओतप्रोत गीत अपनी मधुर आवाज में प्रस्तुत दी ।

सर्व कल्याणकारी संस्था के अध्यक्ष अभिषेक राणा ने बताया कि संस्था द्वारा हर साल सेना दिवस का आयोजन किया जाता है लेकिन इस बार भूतपूर्व सैनिक लीग के साथ मिलकर बड़े स्तर पर यह आयोजन किया जा रहा है जिसे लेकर इलाके के पूर्व सैनिकों व उनके परिवारों में भारी जोश देखने को मिल रहा है तथा इस आयोजन को यादगार बनाने के लिए इलाके के पूर्व सैनिक भी पूरे उत्साह से जुटे हुए हैं क्योंकि यह कार्यक्रम भारतीय सेना की आन, बान व शान से जुड़ा हुआ है।

विधायक राजेंद्र राणा ने अग्नि वीर योजना को युवाओं के साथ धोखा दिया करार

सर्वकल्याणकारी संस्था के संस्थापक एवं चीफ पैटर्न सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने बताया कि सुजानपुर एक सैनिक बहुल क्षेत्र है और यह गर्व की बात है कि सेना के तीनों अंगों में बड़ी संख्या में यहां के नौजवान अपनी शानदार सेवाएं दे रहे हैं । पूर्व सैनिकों की भी यहां बड़ी तादाद है जिन्होंने अपनी जवानी देश सेवा को समर्पित की है। उन्होंने कहा कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश सरकार के सहयोग से विकास को नई गति प्रदान की जा रही है जिसके तहत सुजानपुर अस्पताल को अब 100 बिस्तरों का कर दिया गया है साथ ही टोनी देवी में बनने वाले महाविद्यालय के कार्य को भी शुरू कर दिया गया है । वही राणा ने केंद्र सरकार के द्वारा शुरू की गई अग्नि वीर योजना का भी विरोध करते हुए कहा कि देशभक्ति का जज्बा लेकर सेवा में भर्ती होने वाले युवाओं के साथ यह एक बड़ा धोखा है उन्होंने मांग करते हुए कहा की सेवा में भर्ती पूर्व के तरह ही होनी चाहिए ताकि युवाओं का मनोबल कम ना हो ।

विधायक सुधीर शर्मा ने कहा राणा किसी मंत्री से कम नहीं

इस अवसर पर धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने सेवा दिवस के उपलक्ष पर सर्व कल्याणकारी संस्था द्वारा आयोजित इस समारोह की प्रशंसा करते हुए कहा कि संस्था के द्वारा सामाजिक सेवा में लगातार काम किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि विधायक राजेंद्र राणा हमेशा सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की प्रगति के लिए काम करते आए हैं और वह किसी मंत्री से कम नहीं है । उन्होंने कहा कि विधायक राजेंद्र राणा ने कई बड़े चुनाव जीत कर यह मुकाम हासिल किया है । उन्होंने कहा कि प्रदेश की युवा पीढ़ी में सेवा में शामिल होने का जज्बा है और अब तो प्रदेश की युवतियां भी सेना में शामिल हो रही है ।

TAGGED: celebrated, Sujanpur Army Day
Chandrika January 15, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article मुख्यमंत्री अपने गृह क्षेत्र के गांव गलोड से करेंगे सरकार गांव के द्वार”कार्यक्रम का आगाज़
Next Article लोकसभा चुनावो पर चर्चा करने के लिए BJP के 30 दिग्गज नेताओ की हुई मीटिंग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नूरपुर डैकवां स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित

Ago

मोइन शनि देव मंदिर में श्रद्धा का सैलाब, भव्य आयोजन में गूंजे भक्ति गीत

Ago

आतंकवाद विरोधी मोर्चे के अध्यक्ष एमएस बिट्टा ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में नवाया शीश, व्यवस्थाओं को सराहा

Ago

कैप्टन अतुल शर्मा को मिली ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा हिमाचल प्रदेश की कमान

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?