ऊना :राकेश (TSN)- प्रदेश बीजेपी लोकसभा चुनावो को लेकर अभी से मैदान में उतर आई है । हिमाचल बीजेपी की आज ऊना में लोकसभा चुनावों की अहम बैठक हुई । इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम विशेष तौर पर शामिल हुए ।इस बैठक में भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल नेता विपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव जिंदल केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सहित तीस दिगज नेता प्रदेश से इस बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे थे ।
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम और नेता विपक्ष जय राम ठाकुर ने बताया की आज की यह मीटिंग में प्रदेश सरकार के अब तक के कार्यकाल को लेकर विस्तृत चर्चा की गई है की किस प्रकार प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों से प्रदेश की जनता को ठगा जा रहा है । प्रदेश सरकार ने जो लोगों को 10 गारंटीया दी थी वह पूरी नही हुई है । कर्मचारी परेशान है, इन तमाम मुद्दों पर इस मीटिंग में विस्तार से चर्चा की गई । उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विकास योजनाओं और प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता इन चुनावो में काम करेगे । वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक तरफ मौलवियों को पैसा देती है और दूसरी तरफ हमारे मंदिरों पर टैक्स लगाने का काम कर रही है क्योंकि यह सरकार विकास विरोधी है ।
उन्होंने कहा कि वे जनता के बीच इन चुनावो में इन तमाम मुद्दों को लेकर जाएंगे ।
कांग्रेस की न्याय यात्रा पर ली चुटकी
वहीं राहुल गांधी द्वारा न्याय यात्रा शुरू किए जाने पर भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस एक तरफ यहां न्याय यात्रा शुरू कर रही है, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के बड़े नेता कांग्रेस को अलविदा कह रहे है । बीजेपी नेता ने कहा की जो लोग विधानसभा चुनावों में पार्टी से नाराज होकर चले गए थे, बीजेपी ने एक जॉइनिंग कमेटी बनाई है,वह इनको देखेगी कि उन लोगों को पार्टी में वापस लिया जाएगा या नहीं । वहीं बीजेपी ने एक बार फिर प्रदेश की चारों सीटों पर जीत दर्ज किए जाने का दावा किया है ।
चुनाव के तहत वॉल राइटिंग की शुरुआत
प्रेस कांफ्रेंस के बाद भाजपा नेताओं ने लोकसभा चुनाव के तहत वॉल राइटिंग का भी शुभारंभ किया, जिसमें सबसे पहले भाजपा प्रदेश राजीव बिंदल और अनुराग ठाकुर अन्य नेताओं ने वॉल राइटिंग की, जिसमे लिखा था फिर एक बार मोदी सरकार ।
