राकेश, ऊना: जिला ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा के बगाना में एक प्रवासी युवक अजय कुमार की मौत हो गई थी। अजय की मौत होने के बाद उसके परिजन उसकी हत्या की आशंका जता रहे हैं। परिजन मामले में पुलिस से उचित जांच करने की मांग भी कर रहे हैं। अजय के परिजनों का मानना है कि मामले में कोई उचित कार्रवाई नहीं की जा रही है और यही वजह है कि वह शुक्रवार को अन्य प्रवासी लोगों के साथ मिलकर एसपी ऊना मिलने पहुंचे।
परिजनों के मुताबिक अजय कुमार की कोई साधारण मौत नहीं हुई है बल्कि उन्हें शक है कि उसको मौत के घाट उतारा गया हैं। उन्होंने इस मामले में निष्पक्ष जांच किए जाने को लेकर एसपी ऊना से गुहार लगाई है और इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग भी की हैं। वहीं एसपी ऊना ने भी अजय के परिजनों को निष्पक्ष जांच किए जाने का आश्वासन दिया हैं।
उन्होंने कहा है की अजय कुमार की मौत के मामले पर पुलिस टीम मौके पर गई थी। इस मामले में मृतक युवक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को भी खंगाला जाएगा अगर इसमें कोई व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने का आश्वासन एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने मृतक अजय कुमार के परिजनों को दिया हैं। इस मामले की जांच डीएसपी हेडक्वार्टर की ओर से किए जाने की जानकारी भी उन्होंने दी हैं।
