बीबीएन/जगत सिंह- पूरे विश्व में एक बार फिर कोविड-19 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, जिसको लेकर उपमंडल नालागढ़ का एकमात्र सिविल अस्पताल प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। बीएमओ नालागढ़ मुक्ता रस्तोगी ने लोगों को कोविड-19 से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग मास्क पहनने और अन्य कोविड-19 के नियमों की पालना की अपील की है , ताकि विश्व महामारी से बचा जा सके।
लोगों में लक्षणों के हिसाब से बढ़ाई जाएगी सेंपलिंग
मुक्ता रस्तोगी ने कहा है कि लोगों में लक्षणों के हिसाब से सेंपलिंग बढ़ाई जाएगी। क्योंकि अब नालागढ़ में करोना के ज्यादा मरीज नहीं आ रहे हैं ।जिसके चलते अगर मरीजों में ज्यादा करोना के लक्षण पाए जाएंगे तो सैंपलिंग भी उसी हिसाब से बड़ा दी जाएगी। उन्होंने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोनावायरस से बचने के लिए कोविड-19 नियमों की पालना की अपील की गई है।
