By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: आठवें दिन भी हरदेव का नहीं मिला कोई सुराग…जिला में 10 को ऑरेंज अलर्ट
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > आठवें दिन भी हरदेव का नहीं मिला कोई सुराग…जिला में 10 को ऑरेंज अलर्ट
himachalNews

आठवें दिन भी हरदेव का नहीं मिला कोई सुराग…जिला में 10 को ऑरेंज अलर्ट

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2024/08/09 at 10:31 AM
Share

मंडी:धर्मवीर(TSN)-मंडी जिला के पधर उपमंडल के राजबन गांव में जारी सर्च ऑपरेशन के आठवें दिन भी लापता हदेव का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।मौके पर मशीन द्वारा बड़ी बड़ी चट्टानों को हटाकर लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है।उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि राजबन में बादल फटने की घटना में लापता हरदेव को ढूंढने के लिए सर्च अभियान वीरवार को भी जारी रहा। मशीन के द्वारा बड़ी-बड़ी चट्टानों को हटाया गया है,लेकिन हरदेव को ढूंढने में कोई सफलता नहीं मिल पाई है।उन्होंने बताया कि एडीएम डॉ मदन कुमार तेरंग में मौजूद हैं और उनकी देखरेख में ही आज भी सर्च अभियान चलाया गया।

बता दें कि राजबन गांव में बीती 31 जुलाई की रात को बादल फटने की घटना में तीन घर चपेट में आ गए थे।इसमें दो घर पूरी तरह से दब गए थे जबकि तीसरे घर को भी भारी नुकसान पहुंचा था।इन तीन घरों के 12 लोग इसकी चपेट में आए थे जिनमें से 2 घायल थे जबकि 10 लापता हो गए थे।

10 को जिला में बारिश का ऑरेंज अलर्ट:

वहीं उपायुक्त ने बताया कि मौसम विभाग द्वारा 10 अगस्त को जिला मंडी के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है जबकि 9,11 और 12 अगस्त को जिला के कुछ स्थानों पर गरज के साथ भारी बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है।इस दौरान उन्होंने लोगों से सतर्क रहने की सलाह दी है और नदी-नालों से दूर रहने,भूस्खलन वाले क्षेत्रों तथा अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में जाने से परहेज करने एवं अपने घरों में सुरक्षित स्थानों पर रहने का आग्रह किया है।उन्होंने कहा कि प्रशासन ने हर स्थिति से निपटने की तैयारी कर रखी है।सड़कों को खुला रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में मशीनरी तैनात कर दी गई है।

TAGGED: Mandi Rajban search operation
Chandrika August 9, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article पीने के पानी की समस्या को लेकर डीसी से मिला प्रतिनिधिमंडल.. ग्रामीणों ने कुएं का गंदा पानी सप्लाई करने के लगाए आरोप
Next Article रात भर बंद रहा चंडीगढ़-मनाली NH…सुबह एकतरफा यातायात के लिए किया गया बहाल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मां चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में भीख मांगते 13 बच्चे रेस्क्यू, चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस का संयुक्त अभियान

Ago

हमीरपुर जिला अदालत में हथियार के साथ पहुंचा व्यक्ति गिरफ्तार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Ago

लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में हस्तक्षेप का आरोप, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात

Ago

जंगल रोपा वार्ड में चुनावी सरगर्मियां बढ़ीं, सनी कुमार शर्मा ने प्रचार अभियान को दी रफ्तार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?