सोलन:योगेश शर्मा (TSN)-भारतीय जनता पार्टी ने आज देश भर में अपना 44वां स्थापना दिवस मनाया है। इसी को लेकर प्रदेश भर में आज बाइक रैली का आयोजन किया गया है। सोलन में भी भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा अपना 44 वां स्थापना दिवस मनाया गया है जिसको लेकर बूथ स्तर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं सोलन के माल रोड पर पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से लेकर सपरून बाईपास और चंबाघाट तक एक बाइक रैली निकाली गई है जिसमें करीब 70 युवाओं ने हिस्सा लिया है।
भाजयुमो सोलन मंडल के अध्यक्ष अरुण ठाकुर ने बताया कि आज भारतीय जनता पार्टी अपना 44वां स्थापना दिवस मना रही है जिसको लेकर बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं वही सोलन में एक बाइक रैली निकाली की गई है जिसमें युवाओं ने बढ़कर भाग लिया है। उन्होंने कहा कि इसी के साथ 10 प्रतिशत वोट को बढ़ाने के लिए लगातार युवा मोर्चा कार्यक्रम रहा है। युवा चौपाल कार्यक्रम,नमो टी स्टाल के माध्यम से जहां युवाओं को जागरूक किया गया है वहीं नवमतदाता सम्मेलन में 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं से आग्रह किया गया है कि वह इस बार चुनाव में अपना मत उसे दे जो देश को आगे ले जाने के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार भाजयुमो भी चुनाव में पूरी ताकत के साथ कार्य कर रहा है और लोकसभा के चारों सीटें व प्रदेश में होने वाले चुनाव को लेकर कार्य किया जा रहा है।
