By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: शीतकालीन सत्र के चौथे दिन पक्ष और विपक्ष आमने सामने, भाजपा ने फाड़ी डिग्रियां तो कांग्रेस के विधायकों ने मांगे 15 लाख
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > शीतकालीन सत्र के चौथे दिन पक्ष और विपक्ष आमने सामने, भाजपा ने फाड़ी डिग्रियां तो कांग्रेस के विधायकों ने मांगे 15 लाख
himachalpolitical

शीतकालीन सत्र के चौथे दिन पक्ष और विपक्ष आमने सामने, भाजपा ने फाड़ी डिग्रियां तो कांग्रेस के विधायकों ने मांगे 15 लाख

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/12/22 at 10:35 PM
Share

संजु चौधरी,धर्मशाला(TSN):धर्मशाला में चल रहे शीतकालीन सत्र के चौथे दिन पक्ष और विपक्ष के बीच काफी तल्खी देखी गई। विपक्ष ने जहां हिमाचल प्रदेश के बेरोजगारों के लिए नौकरियों के मुद्दे को लेकर सदन के बाहर प्रदर्शन किया तो वहीं जवाबी हमले में कांग्रेस के विधायकों ने 15 लाख रुपए की मांग की। माहौल कुछ समय के लिए काफ़ी तनावपूर्ण भी हुआ और विधायक आपस में धक्कामुक्की करते हुए भी नज़र आए। इस दौरान भाजपा विधायकों ने डिग्रियां भी जलाई।

नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले 5 लाख युवाओं को रोजगार देने का दावा किया था लेकिन पिछले 1 साल से भर्तियां लटकी हुई है। बेरोजगार की दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं और डिग्रियों को जलाने की नौबत आ गई है। खाली पदों को भरने की लगातार मांग की जा रही हैं लेकिन सरकार गंभीर नहीं है जबकि 1 लाख युवाओं को 1 साल में नौकरी देने की गारंटी दी गई थी। प्रदेश में 10 लाख से अधिक बेरोजगार हैं जो नौकरी की आस लगाए बैठे हैं लेकिन सरकार उनको नौकरी देने के बजाए अपने चहेतों को एडवाइजर, ओएसडी जैसे पदों से नवाज रही है और बेरोजगारों के साथ मजाक किया जा रहा है। विपक्ष इसे बर्दास्त नहीं करेगा और एक एक कर सभी गारंटी को सरकार को याद दिलाया जाएगा।

वहीं दूसरी तरफ जवाबी ह+मले में कांग्रेस के विधायकों ने आज आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित न करने, सिलेंडर के बढ़ते दामों और 15 लाख देने के वादों को लेकर भाजपा पर जवाबी हमला बोला और कहा कि प्रदेश के भाजपा विधायक नौटंकी कर रहे हैं। केंद्र से हिमाचल को मदद दिलाने का कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। मोदी सरकार ने 2014 में काले धन की वापसी पर 15-15 लाख देने का दावा किया था जो अभी तक किसी को नहीं मिला है भाजपा के पास मुद्दे नहीं है जबकि सरकार ने 1 साल में बेहतरीन कार्य किए हैं और सभी गारंटी को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है।

TAGGED: BJP, congress, degrees, Dharamshala, fourth day, winter session
Chandrika December 22, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article नगर परिषद बददी के उपाध्यक्ष को किया पद से बर्खास्त… प्रेसवार्ता कर जताया विरोध
Next Article रोज़गार को लेकर नियम 67 के तहत स्थगन प्रस्ताव की मांग पूरी न होने पर भाजपा विधायकों का सदन से वॉक आउट,की नारेबाजी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

पीएम की अपील से सोने के कारोबारियों की बढ़ी परेशानी…अपील के बाद कुल्लू में भी घट गई सोने की बिक्री

Ago

छोटा शिमला चौक में हादसा, तेज रफ्तार कार से बुजुर्ग घायल

Ago

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 100 दिन निःशुल्क ऑनलाइन योग सत्र शुरू

Ago

आदि हिमानी चामुंडा में सुविधाओं को मिलेगा नया स्वरूप, प्रशासन ने तैयार की कार्ययोजना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?