By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: CM सुखविंदर सिंह के बयान पर जयराम ठाकुर बोले…प्रदेश के विकास और अपनी सेहत पर दे ध्यान
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > CM सुखविंदर सिंह के बयान पर जयराम ठाकुर बोले…प्रदेश के विकास और अपनी सेहत पर दे ध्यान
himachalpolitical

CM सुखविंदर सिंह के बयान पर जयराम ठाकुर बोले…प्रदेश के विकास और अपनी सेहत पर दे ध्यान

Chandrika
Chandrika 6 Min Read
Updated 2023/11/04 at 3:13 PM
Share

कुल्लू : मनमिंदर अरोड़ा (TSN)- मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री को फिलहाल अपने स्वास्थ्य की ओर ध्यान देना चाहिए। आज उन्हें मौका मिला है तो वह भाजपा के नेताओं को कोस रहे हैं। जबकि सच्चाई यह है कि प्राकृतिक आपदा में भी भाजपा के नेताओं ने लोगों को राहत देने की दिशा में लगातार काम किया और भाजपा के नेता हिमाचल प्रदेश के हित के लिए अपनी जान देने को भी तैयार है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह आए दिन अजीबोगरीब बयान देते रहते हैं। लेकिन भाजपा एक शालीन पार्टी है और भाजपा के नेता संयम में रहकर बयान जारी करते हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर को चाहिए कि वह शालीनता से प्रदेश के विकास कार्यों को लेकर काम करें और अपने स्वास्थ्य लाभ की ओर विशेष ध्यान दें।

सीपीएस मामले में जल्द आएगा जनता के समक्ष फैसला

प्रदेश में सीपीएस मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ने कहा कि कांग्रेस सरकार के द्वारा इस मामले को सर्वोच्च न्यायालय में ले जाया गया। लेकिन सर्वोच्च न्यायालय में कांग्रेस की ओर से कोई वकील पेश नहीं हुआ। इससे यह पता चलता है कि कांग्रेस सरकार भी अब इस बात को मान गई है कि इस मामले में अब आगे कुछ नहीं होने वाला है। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा के वकील सर्वोच्च न्यायालय में उपस्थित थे और कल शनिवार को भी प्रदेश हाईकोर्ट में इस बारे में फैसला आना है। ऐसे में इस मामले में अब जल्द फैसला जनता के सामने आना चाहिए।

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में अब कांग्रेस सरकार को कुछ दिनों में 11 माह का कार्यकाल पूरा होने वाला है। लेकिन सत्ता में आते ही कांग्रेस सरकार ने बदले की भावना से काम करना शुरू किया और 1000 से अधिक का संस्थानों को बंद कर दिया। कांग्रेस सरकार आज विकास को नहीं बल्कि यह देख रही है कि इस विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का नेता है। तो उस विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए कोई भी राशि जारी नहीं की जा रही है। कांग्रेस सरकार के राज में आए दिन कर्मचारी हड़ताल पर बैठ रहे हैं। शिमला के रिज मैदान से लेकर हर जिला के मुख्यालय में कर्मचारी लगातार आंदोलन कर रहे हैं। जिन कर्मचारियों ने कोविड काल में अपनी जान खतरे में डालकर लोगों की सेवा की। उन्हें भी बाहर का रास्ता दिखाया गया। ऐसे में कांग्रेस सरकार के 11 माह के कार्यकाल में कर्मचारी को भी प्रताड़ित हो रहे है और अपनी मांगों को लेकर कर्मचारी आए दिन सड़कों पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। कई विभागों में लोगों के द्वारा कार्य पूरे किए गए। लेकिन उन लोगों को भी विभाग के द्वारा समय पर राशि नहीं दी जा रही है ।

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर निशाना चाहते हुए कहा कि वह झूठ बोलकर सत्ता में तो आ गई। लेकिन आज अपने किसी भी गारंटी को वह पूरा नहीं कर पा रहे हैं। वही जिस बात की कांग्रेस सरकार को समझ नहीं है वह उस बात को बंद करने में विश्वास कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पूरे प्रदेश में क्रशर को बंद कर दिया गया। क्रशर को बंद करना कोई समाधान नहीं है बल्कि इसके कारण को जानना काफी जरूरी है। उन्होंने कहा कि अगर किसी क्रशर से पर्यावरण को खतरा हो रहा है तो उस पर ध्यान देने की आवश्यकता थी। लेकिन सरकार को इस बात की कोई समझ नहीं थी और उन्होंने पूरे प्रदेश में क्रशर को बंद कर दिया। आज प्रदेश में क्रशर बंद होने के चलते लोगों के भवनों के कार्य बीच में अटक गए हैं और सरकारी कार्यों में भी काफी देरी हो रही है। लोगों को कालाबाजारी के माध्यम से भवन निर्माण सामग्री खरीदनी पड़ रही है।

कांग्रेस सरकार पर्यटन का कारोबार ठप करने में तुली

हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर बोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पूरे देश में सभी राज्यों की सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने में जुटी हुई है। लेकिन कांग्रेस सरकार पर्यटन का कारोबार ठप करने में तुली हुई है। प्राकृतिक आपदा के बाद हिमाचल प्रदेश में पर्यटन कारोबार धीरे-धीरे गति पर आ रहा था। लेकिन बाहरी राज्यों से आने वाले कमर्शियल गाड़ियों में स्पेशल रोड टैक्स लगाया गया। जिसके चलते बाहरी राज्यों से पर्यटक हिमाचल आना बंद हो गए। आज प्रदेश के साथ लगते जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड में सभी पर्यटन स्थल पर्यटकों से भरे हुए हैं। लेकिन हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल खाली चल रहे हैं। इसकी जिम्मेदार भी कांग्रेस सरकार है। प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में भी कांग्रेस सरकार के द्वारा कोई काम नहीं किया जा रहा है। ऐसे में कांग्रेस सरकार को चाहिए कि हिमाचल एक पर्यटक आधारित क्षेत्र है और यहां पर पर्यटन को ही प्राथमिकता देनी चाहिए।

TAGGED: Kullu opposition leader jai ram thakur
Chandrika November 4, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article देहरा थाना क्षेत्र में युवती हुई एक लाख रुपये की ऑनलाइन ठ+गी का शिकार, पुलिस ने FIR दर्ज कर शुरू की जांच
Next Article कृषि बकरी पालन योजना के लाभ से वंचित झंडूता क्षेत्र के समोह गांव के एक बुजूर्ग…विभाग के काटे कई बार चक्कर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

एचपीवी टीकाकरण अभियान में शिक्षकों से सहयोग की अपील

Ago

कांग्रेस सरकार ने विकास कार्यों पर लगाया ब्रेक : जयराम ठाकुर

Ago

आईजीएमसी में भोजन दरें बढ़ाने पर सरकार घिरी, भाजपा ने उठाए सवाल

Ago

जंगलों में आग की घटनाओं की सूचना के लिए टोल फ्री नंबर जारी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?