By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कृषि बकरी पालन योजना के लाभ से वंचित झंडूता क्षेत्र के समोह गांव के एक बुजूर्ग…विभाग के काटे कई बार चक्कर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > कृषि बकरी पालन योजना के लाभ से वंचित झंडूता क्षेत्र के समोह गांव के एक बुजूर्ग…विभाग के काटे कई बार चक्कर
himachalNews

कृषि बकरी पालन योजना के लाभ से वंचित झंडूता क्षेत्र के समोह गांव के एक बुजूर्ग…विभाग के काटे कई बार चक्कर

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/11/04 at 4:43 PM
Share

बिलासपुर : सुभाष ठाकुर ( TSN)-झंडूता क्षेत्र के तहत समोह गांव के एक बुजूर्ग जगदीश चंद (बोटी) धक्के खाने को मजबूर है। जगदीश चंद पशु पालन विभाग के कई बार चक्कर काट चुका है। लेकिन फिर भी कुछ हाथ नहीं लगा। वहीं, अब जगदीश ने चेताया है कि यदि जल्द ही उसकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मजबूरी में कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जाएगा।

दरअसल जगदीश चंद कृषि बकरी पालन योजना के लाभ से वंचित हैं । उन्होंने वर्ष 2020 में पशु पालन विभाग की कृषि बकरी पालन योजना के अंतर्गत आवेदन किया था । आवेदन के बाद 31 अगस्त 2020 को स्वीकृति मिली। बाकायदा इसने योजना के तहत 26 अगस्त को अपनी ट्रेनिंग पूरी की। संबंधित विभाग की ओर से आगामी प्रक्रिया के तहत 10 अगस्त को दस्तावेज आगे उच्च अधिकारियों को भेजे गए।योजना के तहत नियमानुसार इसने राशि 3354 रुपए जमा करवा दी। पात्र को 11 बकरियां मिलनी थी। विभाग की ओर से शैड बनाने की बात कही। इस बुजुर्ग ने बैंक से ऋण लेकर बकरी शैड बनवाया। इस पर 30 हजार खर्चा किया। लेकिन तीन साल बीत जाने के बाद भी इस बुर्जुग को योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। उन्होंने सरकार प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनकी समस्या का समाधान किया जाए। उधर, पशु पालन विभाग के उप निदेशक विनोद कुंदी ने कहा कि योजना में बदलाव होने के चलते आवेदनकर्ता को लाभार्थी शेयर राशि जमा करवाने को लेकर अवगत करवाया गया था लेकिन राशि जमा नहीं की गई। वहीं उक्त व्यक्ति की पहले वाली लाभार्थी राशि वापस लौटा दी गई है।

TAGGED: Bilaspur agricultural goat rearing scheme
Chandrika November 4, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article CM सुखविंदर सिंह के बयान पर जयराम ठाकुर बोले…प्रदेश के विकास और अपनी सेहत पर दे ध्यान
Next Article नागरिक अस्पताल तीसा में मिलेगी अल्ट्रासाउंड की सुविधा, मरीजों को चंबा जाने से मिलेगी राहत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नारी सम्मान पर राजनीति तेज, महिला आरक्षण विधेयक पर सांसद का विपक्ष पर निशाना

Ago

चुराह में सड़कों की हालत सुधरेगी, 8 किलोमीटर सड़क पर होगा टारकोल कार्य

Ago

प्रसाद योजना से बदलेगा चिंतपूर्णी मंदिर का स्वरूप, डिप्टी सीएम ने की प्रगति की समीक्षा

Ago

धर्मशाला में टैक्सी ऑपरेटरों का विरोध तेज, हनुमान मंदिर में की प्रार्थना; 22 अप्रैल की बैठक पर टिकी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?