शिमला : कमल भारद्वाज (TSN)- राजधानी शिमला में विश्वकर्मा दिवस पर औजारों की विशेष पूजा का आयोजन किया गया।शिमला के रुलदूभट्ठा में आयोजित विशेष पूजा में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान विश्वकर्मा का आशीर्वाद ग्रहण किया । निशान साहिब लगाने के साथ शुरू हुई विशेष पूजा में औजारों की पूजा की गई।इस मौके जहां हवन का आयोजन कर विश्वकर्मा से सुख शांति समृद्धि की आर्चना कि गयी, वही शब्द कीर्तन की स्वरलहरियों से पहाड़ों की रानी शिमला भक्तिमय हो गयी।
विश्वकर्मा दिवस पर राजधानी में कम संख्या में ही बस सेवा नजर आयी। चालक, परिचालकों ने बसों की सफाई और सजावट के बाद पूजा अर्चना की और उसके बाद बस सेवा आरम्भ की। विश्वकर्मा सभा के प्रधान बनारसी दास ने कहा कि प्रतिवर्ष विश्वकर्मा दिवस राजधानी में धूमधाम से मनाया जाता है।दिवाली के दूसरे दिन यह पर्व मनाया जाता है,आज निशान साहिब चढ़ाने से ही मंदिर में औजारों की पूजा की गई ।इसके साथ ही विशेष हवन का आयोजन किया गया, जिसमें भगवान विश्वकर्मा को याद कर उनका आशीर्वाद ग्रहण किया।उन्होंने कहा कि इस दिन औजारों का पूजन किया जाता है । इसके बाद अगले दिन उन औजारों को अगले दिन इस्तेमाल में लाया जाता है।उन्होंने कहा कि मंदिर में इस अवसर पर लंगर का आयोज भी किया गया है।
