मंजूर पठान,चंबा(TSN): चंबा जिला के तहत आने वाले चुराह विधान सभा की तीन पंचायतों में प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं होने से यहां के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। चुराह विधान सभा क्षेत्र की चरोड़ी भावला करेरी पंचायत में आजादी के सात दशकों के बाद भी कोई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नहीं खुलने से मरीजों को सैकड़ों किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता हैं। उसके बाद किसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचते हैं और अपना इलाज करवाना पड़ता हैं।
इन तीन पंचायतों की आबादी दस हजार से अधिक हैं। पंचायतों के लोगों ने कई बार सरकार से मांग भी की है लेकिन उनकी मांग को अनसुना किया जा रहा हैं। बता दें की मुश्किल मानसून और बर्फबारी के दौरान ज्यादा होती है जब मरीज को लेकर इलाज़ के लिए इतनी दूर जाना पड़ता हैं, फिलहाल लोगों ने सरकार से मांग करते हुए कहा है की इन तीनों पंचायतों के केंद्र में एक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोला जाए ताकि लोगों को प्राथमिक सुविधाओं का लाभ मिल सके ।
वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों का कहना है की उनकी तीन पंचायतों में कोई भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नहीं है जिसके चलतेउन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ती हैं। उन्होंने सरकार से मांग उठाई हैं कि हमारी इन तीन पंचायतों में एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोला जाए ताकि दस हजार की आबादी को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके ।
