अनिल कुमार, किन्नौर: पाकिस्तान जैसे देश है चुनाव नजदीक आ रहे है वैसे- वैसे पार्टियां एक दूसरे के गढ़ में लगातार सेंध लगा रही है। वहीं कांग्रेस की ओर से एक बड़ी सेंधमारी बीजेपी के गढ़ कहे जाने वाले लिप्पा गांव में की गई है। यहां बीते कल विधायक जगत सिंह नेगी के समक्ष 15 परिवारों सहित 20 से अधिक लोगों ने बीजेपी छोड़ कांग्रेस का दामन थामा है।
किन्नौर कांग्रेस जिला प्रवक्ता केसर नेगी ने बताया कि चुनावी साल में फिर एक बार आम जनता का विश्वास किन्नौर विधायक जगत सिंह नेगी के प्रति बढ़ता जा रहा है। लोगों का भाजपा से मोहभंग ग्रामीण स्तर पर स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। किन्नौर भाजपा नेतृत्व से आमजनता ही नहीं बल्कि भाजपा कार्यकर्ता भी सतुंष्ट नहीं है। यही वजह है लोग भाजपा से पलायन को मजबूर है।
केसर नेगी ने कहा कि वह आजकल पूह खंड के अलग अलग बूथ का दौरा कर रहे है और इन दौरों में हर जगह भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हो रहे है। वह जहां भी जा रहे हैं लोग भाजपा शासन से त्रस्त है और प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की आस लगाए बैठे है। किन्नौर के हर गांव में लोग विधायक जगत सिंह नेगी की ओर से किए गए विकास कार्यों को नहीं भूलेे है उन्हें आशा है कि एक बार फिर जगत सिंह नेगी चुन कर आएंगे व किन्नौर में थम चुके विकास के पहियों को गति मिलेगी।
जिला प्रवक्ता ने कहा कि मुझे एक विशेष ज़िम्मेवारी विधायक व जिला कांग्रेस कमेटी ने चुनावों के मद्देनजर दी है जिस के तहत बीते 4 सितंबर से पूह खंड के अलग-अलग गांव का दौरा कर कांग्रेस पार्टी व विधायक जगत सिंह नेगी का संदेश लोगों से सांझा कर रहा हूं। इस दौरान लिप्पा, आसरंग, लाबरंग व नमज्ञा का दौरा किया जो बहुत ही सफल रहा और इसी कड़ी में बीते कल लिप्पा में दर्जनों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली।
केसर नेगी ने कहा कि इन दौरों में लोगों में जो उत्साह व विश्वास विधायक जगत सिंह नेगी के प्रति लोगों देखने को मिल रहा है। उस से यह स्पष्ट है कि किन्नौर विधानसभा से विधायक जगत सिंह नेगी लगातार तीसरी बार जीत हासिल करने जा रहे है ओर पांचवी बार जिला का प्रतिनिधित्व विधानसभा के भीतर करेंगे।
