नाहन(देवेन्द्र कुमार): 12 सितंबर से शुरू हुए विशेष टीबी मुक्त अभियान के तहत आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रही है। वही टीबी के लक्षण वाले लोगों के सैंपल भी लिए जा रहे है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा यह अभियान टीबी के एक्टिव मामलों को ढूंढने के लिए चलाया गया है। विशेष अभियान के तहत सिरमौर जिला में स्वास्थ्य विभाग ने कई टीमों का गठन किया है। इन टीमों में आशा कार्यकर्ता व स्वास्थ्य कार्यकर्ता शामिल है। नाहन शहर में भी कई आशा वर्कर अलग-अलग वार्डो में जाकर इस अभियान के तहत काम कर रही है।

आशा कार्यकर्ताओं ने बताया कि विभाग के निर्देशानुसार वह टीबी एक्टिव मामलों को खोजने के लिए घर-घर जा रही है। जिसके तहत एक और जहां लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वहीं उनमें लक्षण दिखने पर सैंपल भी लिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि लोगों से पूछताछ के दौरान सारा डाटा ऑनलाइन अपडेट भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं द्वारा जो सैंपल लिए जाएंगे उनकी रिपोर्ट भी आशा कार्यकर्ता ही उस व्यक्ति के घर तक पहुंचाएंगी। जिला में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों से सहयोग की अपील की जा रही है, ताकि टीबी मुक्त अभियान को सफल बनाया जा सके।
