संजु चौधरी, शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार के खिलाफ़ डॉक्टर विरोध पर उतर आए हैं। सरकार ने नए भर्ती हो रहे डॉक्टरों का एनपीए बंद करने का निर्णय लिया हैं, जिसका डॉक्टर विरोध कर रहे हैं। सोमवार को प्रदेशभर के अस्पतालों में डॉक्टरों ने 9:30 से 11:00 बजे तक पेन डाउन स्ट्राइक की जिसके चलते मरीजों को भी परेशानी उठानी पड़ी।
रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन आईजीएमसी शिमला के अध्यक्ष डॉक्टर हरि मोहन ने बताया कि सरकार का यह निर्णय सरासर गलत हैं। सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर 24 घंटे सेवाएं दे रहे हैं और एनपीए डॉक्टरों का हक हैं। फिलहाल जोनल एक्शन कमेटी ने डेढ़ घंटे की पेन डाउन स्ट्राइक करने का निर्णय लिया है अगर सरकार ने जल्द एनपीए को बहाल नहीं किया तो आंदोलन को और उ+ग्र किया जाएगा।
डॉक्टरों की इस स्ट्राइक के दौरान आपातकालीन सेवाएं बाधित नहीं हुई,लेकिन ओपीडी में मरीजों को डॉक्टर्स का लंबा इंतजार करना पड़ा। मरीज सुबह से डॉक्टरों के इंतजार में बैठे नजर आए।
