भावना,शिमला(TSN): प्रदेश सरकार की ओर से सीपीएस की नियुक्ति किए जाने का मामला न्यायालय में चल रहा हैं। अब इसमें सरकार की मामले को हाई कोर्ट से सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसफर किए जाने की याचिका को भी खारिज कर दिया गया है जिसका नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने स्वागत किया हैं। नेता प्रतिपक्ष कहा कि फ़ैसले से सरकार की ओर से सभी मुद्दे को भटकाने की कोशिशों को विराम लग जाएगा, उन्होंने कहा कि कांग्रेस के हाथ निराशा लगी हैं। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कांग्रेस को माननीय न्यायालय और प्रदेश के लोगों की जवाब देना होगा।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह की नियुक्तियां मनमाने तरीक़े से की गई हैं। पहले सरकार ने सीपीएस के ख़िलाफ़ दायर याचिका के ख़िलाफ़ हाईकोर्ट में चुनौती दी, वहां से निराश होने के बाद केस ही हाईकोर्ट से सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसफ़र करने की मांग की, जिससे मुद्दे को लंबा खींचा जा सकता हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि यह हमारी बड़ी जीत और सरकार को झ+टका हैं। नेता प्रतिपक्ष कहा कि सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के पूर्व के स्पष्ट आदेशों के बाद भी सरकार की ओर से सीपीएस की नियुक्ति का यह फ़ैसला पूर्णतः हैरानी भरा हैं।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने 6 विधायकों को सीपीएस लगा रखा हैं। इनमें रोहड़ू से मोहन लाल ब्राक्टा, कुल्लू से सुंदर सिंह ठाकुर, अर्की से विधायक संजय अवस्थी, दून से राम कुमार चौधरी, पालमपुर से आशीष बुटेल और बैजनाथ से किशोरी लाल शामिल हैं। सरकार ने इन्हें ऑफिस से लेकर गाड़ियां इत्यादि सुविधाएं दे रखी हैं
बाढ़ से क्षतिग्रस्त रोड़ जिया -मणिकर्ण की मरमम्त को धनराशि जारी करने पर केंद्रीय नेतृत्व का आभार
नेता प्रतिपक्ष ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की ओर से मणिकर्ण घाटी बाढ़ से क्षतिग्रस्त रोड़ जिया -मणिकर्ण की मरम्मत को 38.68 करोड़ की धनराशि जारी करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भूतल परिवहन मंत्री नितिन गड़करी का आभार जताया।
सरकार माताओं-बहनों को दे दिवाली का तोहफ़ा, पूरी करे 1500रुपये हर महीनें देने की गारंटी
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार बने एक साल हो गए हैं और अब तो दीवाली भी आ गई है, इसलिए कांग्रेस को चुनाव से पहले मातृशक्ति से किया गया वादा पूरा करना चाहिए और प्रदेश की सभी माताओं और बहनों को हर महीने 1500 रुपये देने के चुनावी वादे को पूरा करना चाहिए। नहीं तो माताओं बहनों से झूठ बोलने वाले लोगों की माताए-बहने माफ़ नहीं करेगी।
प्रदेशवासियों को दी धनतेरस ओर दीपावली की शुभकामनाएं
नेता प्रतिपक्ष ने समस्त प्रदेशवासियों को धनतेरस और दीपावली के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि ईश्वर सभी की रक्षा करें। हर प्रदेशवासी धन-धान्य से परिपूर्ण हो।
