मंजूर पठान,चंबा(TSN): देर रात चंबा जिला के ऊंचाई वाले पहाड़ों पर जमकर ताजा हिमपात हुआ हैं जिसके चलते चंबा जिला के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल साचपास पर एक से डेढ़ फीट के आसपास ताजा हिमपात देखने को मिला हैं। बर्फ़बारी होने की वजह से ठंड बढ़ गई है और तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही हैं। इसके अलावा पांगी घाटी को जाने वाला मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है और वाहनों की आवाजाही पर भी पूरी तरह से रोक लग गई हैं।
बता दे की सीजन की पहली बर्फबारी से चंबा जिला के ऊंचाई वाले पहाड़ सफेद हो चुके हैं और पहाड़ी इलाकों में ठंड लगातार बढ़ने लगी हैं। सर्दियों का मौसम शुरू हुआ है और चंबा जिला के ऊंचाई वाले पहाड़ों पर अब धीरे-धीरे हिमपात होने से ठंड में भी इजाफा देखने को मिल रहा हैं, हालांकि चुराह प्रशासन ने भी इस मार्ग पर जाने की मनाही की हैं। प्रशासन ने अपील की हैं कि भारी बर्फबारी के चलते यह मार्ग अब बंद हो चुका है जिसके चलते पर्यटक और आम लोग एहतियात बरते।
