देवेंद्र सिंह, नाहन: रविवार को कांग्रेस सरकार ने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए 7 मंत्रियों और 6 सीपीएस को शपथ दिलवाई हैं। कांग्रेस सरकार की ओर से 6 सीपीएस की नियुक्ति किए जाने को लेकर विपक्ष कांग्रेस को घेर रही हैं। विपक्ष ने सीपीएस की नियुक्ति को गलत करार दिया हैं।
सिरमौर जिला के पांवटा साहिब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए जयराम सरकार में ऊर्जा मंत्री रहे बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुखराम चौधरी ने कहा है कि एक तरफ सूक्खु सरकार वित्तीय संसाधनों का रोना रो रही हैं, वहीं दूसरी तरफ 6 सीपीएस की नियुक्ति कर प्रदेश पर अतिरिक्त बोझ डालने का काम किया हैं। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट ने पूर्व में भी सीपीएस की नियुक्ति को रद्द कर चुका हैं, ऐसे में हिमाचल में सीपीएस बनाना उचित नहीं हैं।
डीज़ल पर वैट बढ़ाकर सरकार ने किसानों और कारोबारियों की बढ़ाई मुश्किलें
वहीं प्रदेश सरकार की ओर से डीजल पर वैट बढ़ाने को लेकर भी सुखराम चौधरी ने कांग्रेस पर निशाना साधा हैं। उन्होंने कहा की डीजल पर वैट बढ़ाकर सरकार ने सीधे तौर पर किसानों और कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। उन्होंने कहा कि डीजल के दाम प्रति लीटर 3 रुपए बढ़ने से बुरा असर पड़ने वाला हैं। वहीं सुखराम चौधरी ने यह भी कहा कि लगातार सूक्खु सरकार जनविरोधी फ़ैसले ले रही है और बदले की भावना से प्रदेश के भीतर काम किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने बजट का बहाना बनाकर पूर्व सरकार की ओर से खोले गए संस्थानों को बंद करने का षड्यंत्र रचा हैं।
