जगत सिंह बैंस,नालागढ़: नालागढ़ क्षेत्र में किसानों की खेतों में खड़ी गेंहू ओर सरसों की फ़सल को जंगली जानवर ओर बेसहारा पशु उजाड़ रहे हैं। एक तो किसान पहले ही बारिश ना होने से परेशान हैं वहीं जो फसल बच रही हैं उसे जंगली जानवर नहीं छोड़ रहें हैं। किसान दिन-रात अपनी जमीन पर खड़ी फसल को बचाने के लिए खेतों में ही रहने को मजबूर हैं। दिन-रात अपनी बच्चों की तरह उगाई गई फसल को बचाने के लिए किसान रात दिन पहरा दे रहे हैं,लेकिन उसके बावजूद भी जंगली जानवर रात के समय में आ कर उनकी फ़सल को नुकसान पहुंचा कर बर्बाद कर रहे हैं।
पीड़ित किसानों ने सरकार से पहाड़ी क्षेत्र में सेब की फसल का नुकसान होने पर जो मुआवजा दिया जाता हैं उसी की तर्ज पर उचित मुआवजा देने की मांग उठाई हैं। इसके साथ ही जंगली जानवरों से भी निजात दिलवाने की किसानों की ओर से सरकार से गुहार लगाई गई है क्योंकि किसानों की अगर फसल आवारा पशुओं से बच जाती है तो उन्हें जंगली जानवर बर्बाद कर देते हैं।
