राहुल चावला, धर्मशाला: कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी अपने प्रत्याशी के तौर पर राजकुमार जसवाल को चुनावी मैदान में उतारा है। अन्य पार्टियों के उम्मीदवारों की तरफ ही राजकुमार जसवाल भी अब चुनावी प्रचार में जुट चुके हैं। उन्होंने गुरुवार को पत्रकार वार्ता कर हिमाचल में आम आदमी पार्टी की क्या प्राथमिकताएं रहने वाली है उसके बारे में जानकारी दी।
उन्होंने बताया है कि दिल्ली की तर्ज पर अरविंद केजरीवाल ने जो वादा किया था वह पंजाब सरकार ने मोहल्ला क्लीनिक की शुरुआत कर पूरा किया और बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं पंजाब के लोगों को देना शुरू की। हिमाचल के लाखों कर्मचारी ओपीएस बहाल करने की मौजूदा सरकार से मांग कर थक चुके हैं लेकिन सरकार ने उनकी मांग पूरी नहीं की। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से ओपीएस की बहाली कर लाखों कर्मचारियों को फायदा दिया गया है। वहीं हिमाचल में सरकार बनने के बाद आम आदमी पार्टी भी हिमाचल में ओपीएस को बहाल करने वाली है, जिससे लाखों कर्मचारी लाभांवित होंगें।
कुमार जसवाल ने बताया कि हिमाचल के चुनाव प्रभारी कल्याण भंडारी ने कहा कि कई विधायक व चुनाव लड़ रहे लोग अपने दल बदल कर जनता को बेवकूफ बना रहे है। कई विधायक अब तक भी अपने दल बदलने के बावजूद विधायक ना होने के चलते विधायकों की पेंशन अपने खातों में ले रहे हैं जो कि हिमाचल सरकारों की ओर से लिए गए जनता के टैक्स के पैसे की बर्बादी है। विधायकों के दल बदलने के बाद में है वो उस पार्टी के विधायक नहीं रहते हैं जिससे वर्तमान समय में उन नेताओं को विधायकों की पेंशन लेने का कोई हक नहीं रहता है। वहीं जब कर्मचारियों की ओर से ओपीएस बहाली की मांग की जा रही है तो सरकार उसे अनदेखा कर देती है। उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश की जनता आप को मौका देती है तो आप ओपीएस बहाल कर कर्मचारियों को राहत देगी।
