By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: BJP से नाराज चल रही वंदना गुलेरिया के दूर हुए गिले-शिकवे, भाई रजत ठाकुर के पक्ष में किया प्रचार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > election > BJP से नाराज चल रही वंदना गुलेरिया के दूर हुए गिले-शिकवे, भाई रजत ठाकुर के पक्ष में किया प्रचार
electionhimachalpolitical

BJP से नाराज चल रही वंदना गुलेरिया के दूर हुए गिले-शिकवे, भाई रजत ठाकुर के पक्ष में किया प्रचार

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/10/28 at 10:13 AM
Share

मंडी/परी शर्मा: BJP से नाराज चल रही वंदना गुलेरिया के गिले-शिकवे दूर हो गए हैं। धर्मपुर सीट को लेकर भाई-बहन के बीच शुरू हुआ विवाद सुलझ गया है। बीजेपी प्रत्याशी रजत ठाकुर की बहन वंदना गुलेरिया ने गुरुवार को एक जनसभा के दौरान भाई को वोट करने की अपील की। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करने का जनता को भरोसा दिलाया। कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, भाजपा प्रत्याशी रजत ठाकुर और महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री व जिला परिषद की सदस्य वंदना गुलेरिया ने चोलथरा में चुनावी प्रचार किया।

चोलथरा में चुनावी जनसभा के दौरान फिर दिखी पिता और भाई के साथ

कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, भाजपा प्रत्याशी रजत ठाकुर और महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री व जिला परिषद की सदस्य वंदना गुलेरिया ने धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता को विश्वास दिलाया है कि धर्मपुर के विकास के लिए सभी मिलकर काम करेंगे और क्षेत्र को विकास की नई बुलंदियों पर पहुंचाएंगे। आज चोलथरा और इसके आस पास के दर्जनों स्थानों पर उपरोक्त तीनों नेताओं ने चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया और भाजपा प्रत्याशी रजत ठाकुर के लिए वोट मांगे। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि धर्मपुर क्षेत्र की जनता ने हर कदम पर उनका साथ दिया है जिसे वे कभी नहीं भूला सकते। आज पार्टी ने यहां से एक युवा को मौका दिया है और अब इसी युवा के साथ सभी मिलकर धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र को आगे लेकर जाएंगे।

जयराम ठाकुर और महेंद्र सिंह ठाकुर के समक्ष रखी बात

हिमाचल प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री एवं जिला परिषद सदस्य वंदना गुलेरिया ने कहा कि क्षेत्र के विकास को लेकर उन्होंने सीएम जयराम ठाकुर और महेंद्र सिंह ठाकुर के समक्ष अपनी बात रखी है। आज भाजपा प्रत्याशी रजत ठाकुर के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने की जरूरत है ताकि धर्मपुर के विकास को और आगे ले जाया जा सके। उन्होंने कहा कि नई सरकार बनते ही सीएम जयराम ठाकुर के हाथों चोलथरा पॉलिटेक्नि कॉलेज का शिलान्यास करवाया जाएगा।

TAGGED: BJP, brother Rajat Thakur, campaign, Vandana Guleria
admin October 28, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हिमाचल में AAP की सरकार बनने के बाद ओपीएस होगी बहाल, लाखों कर्मचारियों को होगा फायदा
Next Article 3552 अधिकारियों व कर्मचारियों को दिया चुनाव पूर्वाभ्यास ट्रेनिंग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

कटोच वंश का इतिहास हजारों वर्ष पुराना, नए साक्ष्यों के संकलन पर जोर

Ago

गर्मी बढ़ते ही जल शक्ति विभाग सतर्क, उपभोक्ताओं से बेहतर संवाद के निर्देश जारी

Ago

जनसमस्याओं के समाधान के लिए भरवाईं पहुंचे विधायक, विकास कार्यों को मिली रफ्तार

Ago

हिमाचल में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सत्ती का प्रहार, ऊना की घटनाओं को बताया गंभीर संकेत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?