राहुल चावला,शाहपुर: आयुष विभाग में सेवाएं दे रहे योग गाइड फाउंडेशन के सदस्यों ने प्रदेश सरकार से इस वर्ग के लिए नीति बनाने की मांग की हैं। बुधवार को फाउंडेशन के अध्यक्ष जितेंद्र चंदेल के नेतृत्व में सदस्य सीएम सुक्खू से मिलने पहुंचे थे।
फाउंडेशन के अध्यक्ष ने बताया कि हम एक वर्ष से आयुष विभाग में सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार से यह मांग हैं कि सरकार हमारे लिए नीति बनाएं ओर हमारा मानदेय बढ़ाया जाए। इस वर्ग में महिला व पुरुष वर्ग की वेतन संबंधी विसंगतियों को दूर किया जाए।
उन्होंने कहा कि हमने निर्णय लिया था कि आयुष विभाग के ओएसडी डॉ. सुनीत पठानिया के माध्यम से मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी मांगों को उनके समक्ष रखेंगे, लेकिन सीएम के न आने के चलते अब जब भी सीएम का कार्यक्रम होगा, वहां जाकर सीएम के समक्ष अपनी मांगों को रखा जाएगा।
