मंडी : धर्मवीर ( TSN)-उन्नत किसान के रूप में अपनी पहचान बनाकर पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त करने वाले नेक राम शर्मा ने किसानों ने रबि की फसलों की बिजाई में अधिक फायबरयुक्त फसलों और तिलहनों की बिजाई का सुझाव दिया है।
मंडी साक्षरता एवं जन विकास समिति द्वारा आयोजित सम्मान समारोह के बाद मीडिया कर्मियों से बातचीत में नेक राम शर्मा ने कहा कि प्रदेश के किसानों ने कुछ ऐसी फसलों को बीजना बंद कर दिया है जिससे हमें पौषटिक अनाज मिलता है। हम पौषटिक अन्न की बीजाई खुद करते नहीं और बाजार में पौषटिक अन्न को ढूंढते रहते हैं। इसलिए यह जरूरी हो जाता है कि किसान खुद इस तरफ ध्यान दें। उन्होंने किसानों को गेहूं और जौ सहित सरसों की अधिक बिजाई करने की सलाह दी है। गेहूं के साथ वैसे भी सरसों का काफी अच्छा काम्बीनेशन बनता है।
मंडी साक्षरता एवं जन विकास समिति ने पद्मश्री मिलने पर किया सम्मानित
बता दें कि नेक राम शर्मा वर्ष 1992 से मंड साक्षरता एवं जन विकास समिति के साथ जुड़े हुए हैं। उन्हें हालही में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री के सम्मान से नवाजा गया है। इस उपलक्ष पर आज उन्हें मंडी साक्षरता एवं जन विकास समिति द्वारा सम्मानित किया गया। उनके साथ नगर निगम मंडी के नेला वार्ड के पार्षद राजेंद्र मोहन को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। मंडी साक्षरता एवं जन विकास समिति के उपाध्यक्ष हेमंत वैद्य ने कहा कि यह समिति के लिए गर्व की बात है कि आज दो महान शखसियतों को सम्मानित करने का मौका मिला है। इन्होंने साक्षरता के आंदोलन में अपनी अहम भूमिका निभाई और योगदान दिया है।
