Kullu, Manminder (TSN)-जम्मू कश्मीर के पहलगाम में जो आतंकी हमला किया गया। जिसमें पाकिस्तान का पूरा हाथ है। क्योंकि बीते दिनों की पाकिस्तान सेना प्रमुख ने भी बयान दिया था कि कश्मीर को वह कभी नहीं भूल सकते और हिंदू और मुस्लिम कभी आपस में नहीं इकट्ठे हो सकते हैं। ऐसे में उनके बयान से ही लग रहा था कि वह लोग भारत में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले हैं।
जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर में पत्रकारों को जानकारी देते हुए कारगिल वॉर हीरो सेवानिवृत्ति ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर ने कहा कि अबकी बार आतंकवादियों ने सेना को हमला नहीं बनाया। क्योंकि उन्हें पता था कि भारत की सेना काफी मजबूत है। अबकी बार उन्होंने निर्दोष लोगों को अपना निशाना बनाया ताकि भारत में हिंदू और मुस्लिम समुदाय के बीच टकराव की स्थिति बन सके। खुशाल ठाकुर ने कहा कि यह हमला इस समय हुआ। जब प्रधानमंत्री विदेश द्वारा पर थे और अमेरिका के उपराष्ट्रपति भारत का दौरा कर रहे हैं। ऐसे में वह इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंच पर फिर से ले जाने की दिशा में यह हरकत कर रहे हैं। ऐसे में अभी भी जम्मू और कश्मीर में आतंकवादी छुपे हुए हैं और कोई भी अगर उनकी मदद कर रहा है तो उस पर भी सरकार को कड़े कदम उठाने चाहिए। खुशाल ठाकुर ने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि वह इस मामले में जल्द कार्रवाई करें। ताकि जम्मू कश्मीर में फिर से शांति स्थापित हो सके।
