अरविंदर सिंह,हमीरपुर: हमीरपुर के नादौन चौक के पास सोमवार सुबह निजी बस व मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार जख्मी हुआ हैं। सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर नादौन से हमीरपुर आ रही बस का चालक नादौन चौक के पास चौराहे पर मोटरसाइकिल सवार को 10 से 15 मीटर तक घसीटता ले गया जिसके चलते मोटरसाइकिल सवार की टांगों में काफी चोट आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने अनुसार निजी बस चालक तेज रफ्तार से बस स्टैंड की तरफ को जा रहा था कि अचानक बस के आगे चल रहे मोटरसाइकिल सवार को अपनी चपेट में ले लिया, जिसके चलते लगभग 10 से 15 मीटर तक बस मोटरसाइकिल को आगे तक घसीटते ले गई। इस दुर्घटना के चलते मोटरसाइकिल सवार की टांगों में काफी चोटें आई हैं जिसे स्थानीय लोगों की मदद से निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही हमीरपुर पुलिस ने पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
