संजीव महाजन, नूरपूर: प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद ईवीएम मशीनों को विधानसभा क्षेत्रों में स्ट्रांग रूम बनाकर सुरक्षित रखा गया है, वही रविवार देर शाम विधानसभा क्षेत्र ज्वाली व फतेहपुर में बनाए गए स्ट्रांग रूम का जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने निरीक्षण किया।
इस दैरान उन्होंने ईवीएम की सुरक्षा में लगे सुरक्षा घेरे का भी निरीक्षण किया। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि स्ट्रांग रूम में रखी गई ईवीएम पूरी तरह से सुरक्षित हैं ओर उसकी सुरक्षा भी पूरी पुख्ता है। उन्होंने कहा कि 8 दिसंबर को सुबह 8 बजे काउंटिंग शुरू हो जाएगी जिसके लिए भी सुरक्षा पूरी कर ली गई है।
