चम्बा,मंजूर पठान(TSN)-डलहौजी विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भलेई पंचायत में नए भवन का जल्द निर्माण होगा.इसके लिए दस लाख रुपए का प्रावधान पंचायती राज मंत्री ने किया है,हालांकि पंचायत में लोक मित्र केंद्र पंचायत बैठक हाल और सचिव रूम सहित कई सुविधाएं मिलेंगी,इसको लेकर आज पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी ने पंचायत भवन को लेकर शिलान्यास किया है.आशा कुमारी ने सरकार और पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह का आभार जताया है.
आशा कुमारी ने कहा की पंचायत के लोग उनकी अगुवाई में मंत्री से मिले थे उसके बाद मंत्री ने उक्त पंचायत के भवन के लिए दस लाख की सौगात दी है.आशा कुमारी ने कहा की कांग्रेस पार्टी हमेशा विकास में विश्वास रखती है समूचे क्षेत्र का विकास करवाना उनकी प्राथमिकता है।वही दूसरी और पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी ने कहा कि पंचायती राज मंत्री द्वारा भलेई पंचायत को दस लाख की सौगात दी गई है.इसका हमने शिलान्यास किया है,इसके चलते बेहतरीन सुविधा मिलेगी और पंचायत में कार्य करने में आसानी होगी आशा कुमारी ने कहा की कांग्रेस सरकार विकास में विश्वास रखती है ।
