Kangra, 16 September –भारतीय विमानपतन प्राधिकरण (AAI) समाज और राष्ट्र के उत्थान की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए “भारत की उड़ान” थीम पर यात्री सेवा दिवस मना रहा है। इसी क्रम में 17 सितंबर को कांगड़ा एयरपोर्ट पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
स्कूली बच्चों को दिखाया जाएगा एयरपोर्ट का कार्यप्रणाली
एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से जानकारी देते हुए कांगड़ा एयरपोर्ट के निदेशक धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि इस अवसर पर यात्रियों का वॉर्म वेलकम किया जाएगा। साथ ही सुबह 7:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक कई सांस्कृतिक और जागरूकता से जुड़ी गतिविधियां आयोजित होंगी, जिनमें सांस्कृतिक कार्यक्रम और क्विज़ प्रतियोगिता प्रमुख आकर्षण होंगे।इस अवसर पर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कांगड़ा के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज और राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी सहित तीनों विधायकों—केवल सिंह पठानिया, सुधीर शर्मा और पवन काजल को भी आमंत्रित किया है। विशिष्ट अतिथि इस दौरान “पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण भी करेंगे।इसके अलावा, ढूगियारी गांव के सरकारी स्कूल के बच्चों को भी एयरपोर्ट लाया जाएगा, जहां उन्हें एयरपोर्ट अथॉरिटी के कामकाज और रोजगार के अवसरों की जानकारी दी जाएगी।
एयरपोर्ट निदेशक ने बताया कि यात्री सेवा दिवस का उद्देश्य केवल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना ही नहीं है, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण में एयरपोर्ट की भूमिका को भी जोड़ना है। उन्होंने कहा, “हम चाहते हैं कि लोग समझें कि भारतीय विमान प्राधिकरण सिर्फ उड़ान तक ही सीमित नहीं है, बल्कि आसपास के समाज को भी अपने साथ लेकर चलना चाहता है।
