Mandi, Dharamveer –पूर्व में मंडी संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी रहे और भाजपा के युवा नेता आश्रय शर्मा ने पंडोह में आयोजित मेले के समापन समारोह में अपने स्वर्गीय दादा पंडित सुखराम को याद किया। उन्होंने कहा कि अगर पंडित सुखराम प्रदेश के मुख्यमंत्री बने होते तो आज प्रदेश बेरोजगारी जैसी समस्याओं से नहीं जूझ रहा होता।
आश्रय शर्मा ने बताया कि पंडित सुखराम जैसे युगपुरुष सदियों में कभी-कभार ही पैदा होते हैं। उनके विचार और प्रयास आज भी रोजगार के अवसरों के रूप में लोगों के जीवन में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंडित सुखराम द्वारा शुरू की गई संचार क्रांति से आज लाखों लोग रोजगार प्राप्त कर रहे हैं और आपदा की स्थिति में लोगों को एक-दूसरे से जुड़ने में मदद मिल रही है।आश्रय शर्मा ने यह भी बताया कि मंडी सदर विधानसभा क्षेत्र में जल्द ही रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा। कोटली, मंडी शहर और पंडोह में बड़ी कंपनियों के माध्यम से युवा वर्ग को रोजगार दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
सदर क्षेत्र में समाजसेवा और विकास को लेकर भी आश्रय शर्मा ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग खुद को समाजसेवी बताकर ज्ञान बांटने का काम कर रहे हैं, लेकिन असली विकास पंडित सुखराम और उनके प्रयासों की देन है।आश्रय शर्मा ने कहा कि पूर्व प्रत्याशी एवं भाजपा युवा नेता: “पंडित सुखराम ने हमेशा रोजगार के दरवाजे खोले। उनके मार्गदर्शन से कई लोग आज भी रोजगार पा रहे हैं।उन्होंने कहा कि सदर में समाजसेवा के नाम पर राजनीति करने वाले लोगों को यह समझना चाहिए कि असली विकास किसकी मेहनत से हुआ है।
