सचिन शर्मा, मनाली : नशे के खिलाफ़ चलाई गई मुहिम में लगातार पुलिस को सफलता हासिल हो रही हैं। इसी कड़ी में पतलीकूहल पुलिस को नशे के ख़िलाफ़ बड़ी कामयाबी मिली हैं। पुलिस की टीम ने नग्गर रोड में नाकाबंदी के दौरान एक युवक से 720 ग्राम की चरस बरामद की।
पुलीस ने युवक को गिरफ़्तार कर मामला दर्ज कर छानबीन की शुरू। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस इस बात की जांच कर रही हैं कि युवक के पास नशे की यह खेप कहां से आई और युवक ये खेप किसे देने जा रहा था।
