भावना शर्मा: कर्नाटक चुनाव की थकान मिटाने के लिए शिमला पहुंची कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शनिवार को शिमला के रिज मैदान और मॉल रोड पर घूमकर कर्नाटक चुनाव की थकान को मिटाया। पहले जहां उन्होंने कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन पहुंचकर कर्नाटक चुनावों में मिली कांग्रेस की जीत का जश्न मनाया। वहीं इसके बाद वह प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा प्रतिभा सिंह, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित कैबिनेट के अन्य मंत्रियों के साथ शिमला के रिज मैदान ओर मॉल रोड पर घूमने के लिए निकली।
इस दौरान वह शिमला के प्रसिद्ध इंडियन कॉफी हाउस भी पहुंची, जहां पर उन्होंने कॉफी की चुस्कियों के साथ अपनी कर्नाटक चुनावों की थकान को दूर किया। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू,उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और कैबिनेट के मंत्रियों के साथ ही कांग्रेस के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। इंडियन कॉफी हाउस में कॉफी पीने के बाद प्रियंका गांधी अपने सहयोगी सदस्यों के साथ शिमला के मॉल रोड पर घूमते हुए इंदिरा गांधी खेल परिसर तक गई। इस दौरान शिमला के रिज मैदान और मॉल रोड पर प्रियंका गांधी की एक झलक पाने के लिए लोग बेहद उत्साहित नजर आए।
शिमला के रिज मैदान और मॉल रोड पर प्रियंका गांधी को देखने के लिए लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। स्थानीय लोगों के साथ ही शिमला आए पर्यटक भी प्रियंका गांधी की झलक पाने के लिए उत्साहित नजर आए। भीड़ के बीच कड़े सुरक्षा पहरे में प्रियंका गांधी नज़र आई बावजूद इसके प्रियंका गांधी में लोगों को निराश नहीं किया और उनके साथ बातचीत भी की। इस दौरान उन्होंने लोगों के युवाओं से बातचीत करने के साथियों स हाथ मिलाया ओर लोगों का अभिवादन भी किया।
खूब ली गई सेल्फियां
शिमला के रिज मैदान और मॉल रोड पर जब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पैदल घूमने के लिए निकली तो इस दौरान लोगों ने उनसे मिलने और उन्हें देखने के लिए एक अलग ही तरह का क्रेज नजर आया। स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटक भी प्रियंका गांधी की एक झलक पाने और उनसे मिलने के लिए तो सही तो नजर आए। प्रियंका गांधी ने भी लोगों को निराशा नहीं किया और उन्होंने लोगों के साथ बातचीत करने के साथ ही सेल्फी भी ली। प्रियंका गांधी को लेकर लोगों में इस कदर का क्रेज था कि लोग उनके काफिले के पीछे ही झुंड में चलते नजर आए जिससे एक अलग ही तरह का नजारा रिज मैदान और मॉल रोड पर देखने के लिए मिला।
घूमते हुए किताबों के दुकान पर ख़रीदारी के लिए पहुंची प्रियंका गांधी
शिमला के माल रोड पर घूमने के लिए निकली प्रियंका गांधी ने माल रोड एक किताब की दुकान के भीतर भी गई। यहां उन्होंने कुछ किताबों की खरीदारी भी की।
सुबह जाखू मंदिर में की थी पूजा अर्चना
शनिवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जहां सबसे पहले सुबह शिमला के प्रसिद्ध जाखू मंदिर में भगवान बजरंगबली के दर्शन के लिए पहुंची। यहां पहुंच कर उन्होंने बजरंगबली की पूजा अर्चना की वहीं स्थानीय लोगों के साथ बातचीत करने के साथ ही उन्होंने यहां भी लोगों के साथ फ़ोटो खिंचवाई। वहीं कर्नाटक चुनाव का परिणाम आने के बाद उन्होंने कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर अपने सहयोगियों के साथ कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की जीत का जश्न मनाया। इसके बाद शाम के समय वहां शिमला के रिज मैदान और मॉल रोड पर घूमने के लिए निकली।
गुरुवार को शिमला पहुंची हैं प्रियंका गांधी
कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार को ही राजधानी शिमला पहुंची हैं। शिमला के छराबड़ा में प्रियंका गांधी का अपना घर हैं, जहां वह छुट्टियां बिताने के लिए आती रहती हैं। वहीं कर्नाटक चुनावों के बाद प्रियंका गांधी चुनावों की थकान मिटाने के लिए शिमला की वादियों में स्थित अपने घर छराबड़ा पहुंची हैं।
