By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: पटवारी और कानूनगो ने प्रदेश सरकार को दी मांगे ना मानने की सूरत में आंदोलन की चेतावनी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > पटवारी और कानूनगो ने प्रदेश सरकार को दी मांगे ना मानने की सूरत में आंदोलन की चेतावनी
himachalNews

पटवारी और कानूनगो ने प्रदेश सरकार को दी मांगे ना मानने की सूरत में आंदोलन की चेतावनी

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/07/18 at 10:27 AM
Share

कुल्लू:मनमिंदर अरोड़ा (TSN)-हिमाचल सरकार की कैबिनेट में पटवारी और कानूनगो को जिला कैडर से स्टेट कैडर में बदला गया हैं। अब अगर सरकार के द्वारा इस कैडर के फैसले को रद्द नहीं किया गया तो पूरे प्रदेश में पटवारी और कानूनगो आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। जिसका पूरा खामियाजा प्रदेश सरकार को ही भुगतना होगा। जिला कुल्लू के कटराई में आयोजित प्रदेश संयुक्त ग्रामीण राजस्व अधिकारी एवं कानूनगो महासंघ की बैठक में अब यह निर्णय लिया गया हैं। वही, बैठक में महासंघ की पुरानी मांगो को भी जल्द पूरा करने का आग्रह किया गया हैं।

स्टेट केडर को भी जल्द रद्द करे कांग्रेस सरकार

महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सतीश चौधरी ने कहा कि महासंघ पटवारी और कानूनगो की अनेकों मांगे जो सरकार के पास लंबित है। जिसमें टेक्निकल स्केल और चार पटवारियों पर एक कानूनगो, प्रमोशन का निर्धारित समय या आर्थिक लाभ आदि पर राजस्व मंत्री की अध्यक्षता में 28 नवंबर 2023 को चर्चा हुई थी। अब निर्णय लिया गया हैं कि अब आंदोलन के पहले चरण में पटवारी और कानूनगो द्वारा सभी प्रकार के ऑनलाइन कार्य बंद का निर्णय जारी रहेगा। इसके अलावा यदि सरकार मांगो पर सार्थक निर्णय नहीं लेती हैं तो जल्दी ही महासंघ सारे कार्य बंद करने का निर्णय लेने को विवश होंगे। इसके अलावा महासंघ ने मांग रखी हैं कि सेवारत पटवारी एवं कानूनगो को जिला कैडर से राज्य कैडर का जो निर्णय हुआ है, उसको वापस लिया जाए। पटवारी एवं कानूनगो को टेक्निकल स्केल या पेमेंट वृद्धि की जाए और चार पटवारी पर एक कानूनगो और तहसीलदार और नायब तहसीलदार के रीडर कानूनगो ही होने चाहिए। राजस्व कार्यों को ऑनलाइन करने के लिए और जमाबंदी अपडेशन, इंतकाल ऑनलाइन इत्यादि के लिए पटवारखाना एवं कानूनगो कार्यालय में इंटरनेट कनेक्टिविटी, प्रिंटर कंप्यूटर की सुविधा दी जाए। उसके बदले में दिया जाने वाला 250 रुपए का भत्ता नहीं चाहिए। वही, पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम में पटवारी केवल भूमि से संबंधित कार्य ही करेगा। आबादी देह कार्यों को धरातल पर करने के लिए पटवारी को बहुत सारी मुश्किलें पेश आ रही रही है। इसलिए भविष्य में विवाद ना हो। इसके लिए बंदोबस्त विभाग को आबादी देह का कार्य दिया जाए। सतीश चौधरी ने कहा कि पटवारी एवं कानून की वेतन विसंगति दूर की जाए और नायब तहसीलदार प्रमोशन में कानूनगो का पदोन्नति कोटा 60% से बढ़कर 80% किया जाए। इसके अलावा एक सप्ताह के भीतर अगर सरकार स्टेट कैडर का निर्णय वापस नहीं लेती है तो प्रदेश के समस्त पटवारी एवं कानूनगो अतिरिक्त कार्यभार छोड़कर पटवार खानों व कानूनगो ऑफिस की चाबियां सरकार को सौंप देंगे।

TAGGED: Kullu Patwari and Kanungo sangh
Chandrika July 18, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article कुवैत में लापता मंडी के धनदेव की मौ*त…परिजनो को नहीं मिल रही थी सूचना
Next Article डेंगू के मामले सामने आने पर नाहन नगर परिषद ने शुरू किया फॉगिंग का कार्य
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मां चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में भीख मांगते 13 बच्चे रेस्क्यू, चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस का संयुक्त अभियान

Ago

हमीरपुर जिला अदालत में हथियार के साथ पहुंचा व्यक्ति गिरफ्तार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Ago

लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में हस्तक्षेप का आरोप, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात

Ago

जंगल रोपा वार्ड में चुनावी सरगर्मियां बढ़ीं, सनी कुमार शर्मा ने प्रचार अभियान को दी रफ्तार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?