मंडी/परी शर्मा: विधानसभा चुनाव 2022 की रणभेरी बज चुकी है और नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया जारी है। इसी कड़ी में आज बल्ह विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश चौधरी ने अपना नामाकंन दाखिल कर दिया है। बल्ह एसडीएम कार्यालय में प्रकाश चौधरी ने भारी जन समर्थन के साथ नामाकंन दर्ज किया। उनके नामाकंन दर्ज करवाने के कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। चौधरी ने कहा कि जनता भाजपा को जवाब 12 नवबंर को देगी और रिजल्ट 8 दिसंबर को मिलेगा।
नामाकंन भरने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रकाश चौधरी ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर हमारी तैयारियां पूरी है और आज भारी जनसैलाब के साथ वे नामाकंन दाखिल करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि हम लोगों के साथ है और लोग कांग्रेस के साथ है। जनता के साथ जो भी वायदे कांग्रेस ने किए है, उसे पूरा किया जाएगा। 10 गांरटियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ओपीएस की गारंटी को पहली कैबिनेट बैठक में पूरा किया जाएगा। 300 यूनिट बिजली, बेरोजगारों के लिए 5 लाख नौकरी, महिलाओं को 1500, किसानों से 2 रुपयें किलो के हिसाब के गोबर की गारंटी को कांग्रेस पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि आज लोगों का साथ और आर्शीवाद उन्हें मिला है उसे भुला नहीं सकेगें। आगे बढ़ते हुए 12 नवंबर को वोटिंग कांग्रेस के पक्ष में होगी, 8 दिसंबर को कर्मचारियों किसानों बेरोजगारो की जीत होगी।
भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष ने दिया समर्थन
वहीं कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष चमन ने कहा कि उन्होंने बीजेपी के साथ 20 साल कार्य किया, भाजपा की नीतियों, मंहगाई, बेरोजगारी से तंग आकर अब वे कांग्रेस में है और प्रकाश चौधरी को पूरा समर्थन देगेें।
