कुल्लू/मनमिन्द्र अरोड़ा: कांग्रेस एक्स सर्विस मेन लीग के प्रदेश अध्यक्ष ब्रिगेडियर टीएस ठाकुर ने कहा है कि कांग्रेस को एक्ससर्विस मेन के लिए भी टिकट देने चाहिए। उन्होंने कहा कि सुलह व नाचन से उनके पास जिताऊ उम्मीदवार है और हम मांग करते हैं कि इन दोनों सीटों पर एक्ससर्विस मेन चुनावी मैदान में उतारे जाएं। उन्होंने कहा कि हिमाचल में 20 लाख परिवार एक्ससर्विस मेन के हैं। इसलिए उनके सम्मान के लिए टिकट देने जरूरी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने एक्ससर्विस मेन को ठगा है। वन पेंशन वन रैंक की घोषणा के बावजूद वन पेंशन वन रैंक लागू नहीं हुआ है।
उन्होंने कहा कि अब तारीख पर तारीख मांगी जा रही है और इसका समाधान नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना लंगड़ी योजना है और यह देश की सुरक्षा के लिए खतरा है। चार वर्ष बाद जब 75 फीसदी युवा बाहर आएंगे तो वे न नोकरी के काबिल रहेंगें न ही पढ़ाई की उम्र होगी। न तो उन्हें पेंशन की सुविधा मिलेगी न ही कैंटीन की। यही नहीं बेरोजगारी के कारण यह युवा देश में अराजकता फैलाएंगे। उन्होंने कहा कि यह योजना बापस लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जो सरकार सेना को पेंशन तक नहीं दे सकती ऐसी सरकार को इस्तीफा देना चाहिए।
