By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: चम्बा में पहाड़ दरकने से बाल-बाल बचे लोग, भरमौर क्षेत्र की बसु कुंडी-सुनारा सड़क पर भूस्खलन, हादसा टला
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > Accident > चम्बा में पहाड़ दरकने से बाल-बाल बचे लोग, भरमौर क्षेत्र की बसु कुंडी-सुनारा सड़क पर भूस्खलन, हादसा टला
Accidenthimachal

चम्बा में पहाड़ दरकने से बाल-बाल बचे लोग, भरमौर क्षेत्र की बसु कुंडी-सुनारा सड़क पर भूस्खलन, हादसा टला

Karuna
Karuna 2 Min Read
Updated 2025/06/14 at 2:22 PM
Share

चम्बा। हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब भरमौर विधानसभा क्षेत्र की बसु कुंडी-सुनारा सड़क पर अचानक भारी भूस्खलन हो गया। पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा अचानक सड़क पर गिर गया, लेकिन सौभाग्यवश इस दौरान कोई वाहन वहां से गुजर नहीं रहा था, जिससे जनहानि नहीं हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ स्थानीय लोगों ने समय रहते खतरे को भांप लिया और सतर्कता दिखाते हुए ट्रैफिक को रोक दिया। इसके कुछ ही क्षणों बाद पहाड़ी का बड़ा हिस्सा भरभराकर सड़क पर गिर पड़ा। इस घटना का वीडियो मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

चार-पांच मिनट तक धूल का गुबार, सड़क पूरी तरह अवरुद्ध

भूस्खलन की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पहाड़ से गिरे मलबे ने चार से पांच मिनट तक धूल का घना गुबार हवा में फैला दिया। मलबा करीब 500 मीटर नीचे नाले तक जा पहुंचा है। फिलहाल बसु कुंडी-सुनारा सड़क पूरी तरह से बंद हो चुकी है और यातायात प्रभावित हो गया है।

प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

स्थानीय प्रशासन ने तुरंत हरकत में आते हुए लोगों को वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। साथ ही सड़क से मलबा हटाने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

मानसून से पहले भूस्खलन, भू-सुरक्षा पर उठे सवाल

हिमाचल में भूस्खलन आमतौर पर मानसून के दौरान भारी बारिश के चलते होते हैं, लेकिन भरमौर में मानसून की शुरुआत से पहले ही भूस्खलन की यह घटना चिंता बढ़ाने वाली है। इससे इलाके की भूवैज्ञानिक स्थिरता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। विशेषज्ञ मानते हैं कि इस तरह की घटनाएं भविष्य में और अधिक सतर्कता की मांग करती हैं। प्रशासन ने स्थानीय निवासियों और यात्रियों से अपील की है कि वे पहाड़ी इलाकों में यात्रा करते समय सावधानी बरतें, विशेषकर बरसात से पहले और बाद के महीनों में।

Karuna June 14, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article शिमला के होटल में चचेरे भाई ने चंडीगढ़ के युवक की हत्या की, आरोपी फरार
Next Article सिरमौर के माजरा में सांप्रदायिक तनाव के बाद धारा 163 लागू, 19 जून तक प्रतिबंधात्मक आदेश प्रभावी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बहडाला जिला परिषद वार्ड में अविनाश मैनन का जनसंपर्क तेज, बोले— जनता के अधिकारों के लिए करूंगा संघर्ष

Ago

एचपीसीए की अंडर-16 चैंपियनशिप में छाए मंडी के खिलाड़ी, विजेता बनकर लौटे

Ago

चमनेड वार्ड में नीरज ठाकुर ने जनसंपर्क अभियान को दी नई रफ्तार

Ago

पूरे सैन्य सम्मान के साथ विदा हुए जवान अभिषेक कुमार, नौहगी गांव में पसरा मातम

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?