अरविंदर सिंह: हमीरपुर: शिमला मटौर नेशनल हाईवे के निर्माण को लेकर हमीरपुर सबडिवीजन का काफी करीब 17 किलोमीटर का एरिया कवर हो रहा हैं। जिन लोगों की निजी जमीन इस नेशनल हाईवे के बनाने को लेकर ली जा रही है उन्हें मुआवजा देने की प्रक्रिया यहां शुरू हो गई हैं। हमीरपुर सबडिवीजन के तहत इस नेशनल हाईवे पैकेज चार ए के तहत हमीरपुर के करीब 15 गांवों की जमीन आ रही हैं, जिसमें 13 गांव की जमीन लोगों की निजी भूमि भी शामिल हैं। जबकि 2 गांवों के साथ लगती सरकारी जमीन भी इसमें आ रही हैं।
भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया के तहत अब 13 गांवों के लोगों को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से मुआवजा दिया जा रहा हैं। एसडीएम हमीरपुर मनीष सोनी ने बताया कि हमीरपुर सबडिवीजन के 13 गांव के करीब 17 किलोमीटर एरिया की जमीन इस नेशनल हाईवे में कवर हो रही हैं, जिसमें 10 गांव के 1763 लोगों को मुआवजा दिया जाएगा।इन्हें 49 करोड़ 27 लाख से ज्यादा की मुआवजा राशि दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि जिन लोगों की जमीन इस नेशनल हाईवे के निर्माण में ली जा रही हैं उन सभी से उनके बैंक खातों की डिटेल मांगी गई थी। जिसमें से 70 फ़ीसदी लोगों की बैंक डिटेल आ गई हैं और जिन लोगों की बाकी बची है उन्हें भी जल्द इसे देने के लिए कहा गया हैं। उन्होंने बताया कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया से जैसे ही मुआवजा राशि मिलती है उसे 1 हफ्ते के अंदर संबंधित जमीन धारकों के खाते में डाल दिया जाएगा
