नूरपुर : संजीव महाजन (TSN)-ज्वाली विधानसभा के अंतर्गत पंचायत लाहडू के गांव बासा कुठेड़ा के लोग सड़क सुविधा से महरूम हैं। बासा कुठेड़ा गांव में करीबन 70-80 घर हैं, सड़क खराब होने के चलते अक्सर यहां पर लोगों को परेशानी से दो चार होना पड़ता है ।
स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अधीन कैहरियां-किम्मन-बासा कुठेड़ा मार्ग बनाया गया था, लेकिन इसकी देखरेख न होने के कारण इसकी हालत खराब हो गई है। सड़क खराब होने के कारण गांव के लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.सड़क की हालत बदतर हो चुकी है और जगह-जगह गड्ढे पड़े हुए हैं। इस सड़क किनारे निकासी नालियों का भी कोई प्रावधान नहीं है जिस कारण बरसात में मार्ग बह गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू,लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मांग की है कि गांव को जोड़ने वाली सड़क को जल्द बनवाया जाए ।वहीं लोक निर्माण विभाग ज्वाली के सहायक अभियंता अंकित चौधरी ने बताया कि एक किलोमीटर भाग पर कोलतार डालने का टेंडर अवार्ड हो चुका है और गर्मियां शुरू होते ही कार्य शुरू किया जाएगा।
