राकेश,ऊना: ऊना के गांव बेहड़ जसवां की पंचायत के लोग गांव में खुलने वाले ठेके का विरोध जता रहे हैं। इस शराब के ठेके के विरोध में गांव बेहड़ जसवां की पंचायत का प्रतिनिधिमंडल डीसी ऊना के पास पहुंचा। उन्होंने इस मामले में गांव में शराब का ठिकाना न खोले जाने की गुहार लगाई हैं। मीडिया से रूबरू होते हुए पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि उनके गांव में पहले से ही एक शराब का ठेका खोला गया हैं। उसी गांव में एक ठेका और शराब का खुलने लगा है जिस का वह विरोध करते हैं।
उनका कहना हैं कि गांव में शराब का ठेका खोलने से इसका असर युवा पीढ़ी पर पड़ेगा। लोग शराब के दलदल की ओर धंसते चले जाएंगे। जहां शराब का ठेका खुलेगा वहां से लड़कियों और गांव की बहनों का गुजरना मुश्किल हो जाएगा क्योंकि अकसर शराब के ठेके पर शराब पीने वालों का जमघट लगा रहता हैं। उन्होंने कहा है कि पहले ही एक ठेका वार्ड नंबर 4 में खोला गया हैं। अब उसी गांव के वार्ड नंबर 5 में एक और ठेका शराब का खोला जा रहा हैं जिसका वह विरोध करते हैं।
गांव के लोगों का प्रतिनिधिमंडल शराब ठेके के मामले को लेकर डीसी ऊना से मिला और उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि इस शराब के ठेके को वहां पर ना खोला जाए जिससे कि गांव का माहौल खराब ना हो सके। डीसी ऊना राघव शर्मा की माने तो गांव पंचायत का एक प्रतिनिधि मंडल की तरफ से उन्हें शराब के ठेके के विरोध के मामले को लेकर उन्हें ज्ञापन दिया गया हैं। उन्होंने इस मामले में एसडीएम और एक्साइज विभाग के माध्यम से जांच करवाएं जाने का आश्वासन दिया हैं और इस मामले में अगर नियमो के वपरीत शराब का ठेका खोलना पाया जाता है तो उस पर उचित कारवाई की जाएगी।
