अरविंदर सिंह, हमीरपुर: सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत पनोह के भटेड़ गांव को नई सड़क और पुल मिल गया है। यह सुविधा मिलने से ग्रामीण बेहद खुश है। वहीं इस सुविधा को दिलवाने के लिए सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत पनोह प्रधान ओर भटेड़ गांव का एक प्रतिनिधि मंडल पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से उनके निवास स्थान समीरपुर में जाकर मिला। यहां पहुंच कर उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि आपके आदेश पर गांव को सड़क और पुल की सुविधा प्राप्त हुई है। इस दौरान ग्रामीणों ने आग्रह किया कि अब इस नई सड़क और पुल पर निगम प्रबंधन की बस सेवा भी शुरू की जाए।
उन्होंने कहा कि संबंधित विषय पर पंचायत को प्रस्ताव डालकर आपके समक्ष प्रस्तुत किया गया है जिसमें हम गांव वासी चाहते है कि निगम प्रबंधन की बस हमीरपुर से बाया ख्याह ठलाकना भटेर होते हुए सुजानपुर तक जाए। इस रूट पर निगम प्रबंधन की बस चलनी चाहिए अगर यह बस चलती है तो करीब 5 गांव के लोगों को बस सुविधा उपलब्ध होगी। ग्रामीणों की इस मांग पर पूर्व मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा है कि ग्रामीण क्षेत्र को बस सुविधा मिले यह कार्य प्राथमिकता पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क,शिक्षा और स्वास्थ्य, स्वावलंबन और स्वरोजगार अगर यह गांव में मिलना शुरू हो जाता है तो गांव के लोग कभी अपने गांव को नहीं छोड़ते है।
प्रो. धूमल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य रहा है कि ग्रामीण क्षेत्र को हर सुविधा उपलब्ध हो इसी उद्देश्य पर भारतीय जनता पार्टी काम करती है। उन्होंने कहा कि गांव के लोगों को सड़क और पुल की सुविधा मिली है ऐसे में इस गांव में अब बस सुविधा भी होनी चाहिए। आप लोगों की इस मांग को शीघ्र अति शीघ्र पूरा किया जाएगा। परिवहन मंत्री एवं संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों से बात करके शीघ्र अति शीघ्र गांव के लोगों को बस सुविधा मिले ऐसा प्रयास किया जाएगाम उन्होंने कहा कि नवरात्रों में यह बस गांव में दौड़ पड़े ऐसे प्रयास किए जाएंगे।
इन्होंने की सदस्यता ग्रहण
इस मौके पर सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की भरनाग पंचायत गांव बलोंगणी के उधम सिंह,प्रकाश चंद राम चंद सेवा निवृत्त कर्म चंद,सुरजीत सिंह भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया सभी लोगों ने धूमल निवास पहुंच कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
