हमीरपुर,23 सितम्बर:पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने सुक्खु सरकार को घेरते हुए कहा कि जब दरकोटी सहित कुछ अन्य क्षेत्रों में लोगों ने प्रदेश सरकार,एन.एच.03 निर्माण कम्पनी, विभागीय अधिकारी और सुजानपुर के वर्तमान विधायक रणजीत राणा से पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग रखी तो सभी ने इसे अनसुना कर दिया। लोगों को 3 से 4 महीने तक पीने के पानी से वंचित रहना पड़ा। उसके उपरांत लोगों ने मजबूरी में सड़कों पर उतरकर अपनी पेयजल आपूर्ति की मांग मनवाने का प्रयास किया,परन्तु सरकार द्वारा दरकोटी के लोगों की इस जायज मांग को भी नहीं सुना.
राजेंद्र राणा नेआरोप लगाया कि सरकार के इशारे पर पुलिसकर्मी इन लोगों को डराने धमकाने के साथ मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं।लोगों पर बेबुनियाद मुकदमे दर्ज कर उन्हें अब जमानत करवाने के लिए मजबूर किया जा रहा है।जिससे लोग बेहद कुंठित हैं।राणा ने कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री अपने भाषण में कहते हैं कि वह नादौन के साथ सुजानपुर के विधायक भी हैं,तो जब लोगों पर मुकद्दमें दर्ज किए गए तो वह विधायक कहां रहे।उन्होंने मुख्यमंत्री और विधायक को आडे हाथ लेते कहा कि दरकोटी गांव सुजानपुर (वि. स) का एक शिक्षित गांव है,जहां लोग अपने अधिकारों और कर्तव्यों के बारे भलीभांति परिचित हैं,परन्तु प्रदेश सरकार उनके साथ ऐसा भेदभाव कर रही है जैसे वे पाकिस्तान से ताल्लुक रखते हैं।उन्होंने चेताया कि उन पर दर्ज किए बेबुनियाद मुकद्दमों में उन्हें परेशान नहीं किया जाए, अन्यथा इसके परिणाम घातक होंगे।
