By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हटौण के लोगों को भी मिलेगी रियायती दरों पर रोपवे की सुविधा.. अधिसूचना जारी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हटौण के लोगों को भी मिलेगी रियायती दरों पर रोपवे की सुविधा.. अधिसूचना जारी
himachalNews

हटौण के लोगों को भी मिलेगी रियायती दरों पर रोपवे की सुविधा.. अधिसूचना जारी

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/01/14 at 3:49 PM
Share

मंडी,धर्मवीर(TSN)-द्रंग विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाली ग्राम पंचायत हटौण के ग्रामीणों को भी माता बगलामुखी रोपवे की रियायती दरों पर सुविधा मिलेगी।प्रदेश सरकार के निर्देशों पर आरटीडीसी ने इस संदर्भ में अधिसूचना जारी कर दी है।

बीते शनिवार को उठाई थी मांग,डिप्टी सीएम ने की त्वरित कार्रवाई

बता दें कि बीते शनिवार को ग्राम पंचायत हटौण के ग्रामीणों ने पंचायत प्रधान रोशनी देवी की अगुवाई में डिप्टी सीएम से कैंची मोड़ के पास मुलाकात करके इस मांग को प्रमुखता से उठाया था।ग्रामीणों ने बताया था कि उनका भी बाखली आना-जाना लगा रहता है।लोग यहां मंदिर भी आते-जाते हैं और अपनी रिश्तेदारी में भी।इससे पहले सिर्फ बाखली पंचायत के लोगों को ही रोपवे की रियायती दरों पर सुविधा दी जा रही थी।ग्रामीणों की मांग पर डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने तुरंत प्रभाव से संज्ञान लिया और इसे अब पूरा कर दिया गया है।13 जनवरी को आरटीडीसी ने इस संदर्भ में अधिसूचना जारी कर दी है.जिसमें अब ग्राम पंचायत हटौण के लोगों को भी रोपवे की सुविधा रियायती दरों पर मिलेगी।

ग्रामीणों को अब रोपवे के एक तरफा सफर के देने होंगे 30 रूपए

अब ग्रामीणों को रोपवे के एकतरफा सफर के 30 रूपए जबकि दोतरफा सफर के 50 रूपए देने होंगे जबकि बच्चों से 15 और 25 रूपए लिए जाएंगे। इससे पहले 150 और 200 रूपए देने पड़ रहे थे।हटौण पंचायत की प्रधान रोशनी देवी ने इसके लिए डिप्टी सीएम और प्रदेश सरकार का आभार जताया है।उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम ने उनकी मांग को तुरंत प्रभाव से पूरा करके इस बात को सिद्ध किया है कि सरकार आम जनता की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई करने के लिए तत्पर है।उन्होंने अपनी पंचायत के लोगों को इसके लिए बधाई दी है और उम्मीद जताई है कि यह रोपवे अब हटौण पंचायत के लोगों के लिए वरदान साबित होगा।

TAGGED: Mandi Hataun Panchayat
Chandrika January 14, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article दिल्ली चुनाव में कालका विधानसभा क्षेत्र देखेंगे अनिल गोयल… AICC ने लगाई डयूटी
Next Article अब स्वर्गीय जीएस बाली के नाम से जान जाएगा अंतरराज्यीय बस अड्डा धर्मशाला
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर में पंचायत व नगर निकाय चुनावों की तैयारी पूरी, तीन चरणों में होगा मतदान

Ago

माता चिंतपूर्णी मंदिर में प्राचीन परंपरा को नया स्वरूप, चंदन की टोकरी भव्य पालकी में स्थापित

Ago

छात्रा सिया गुलेरिया को न्याय दिलाने के लिए एसएफआई ने परिवार को दी आर्थिक सहायता

Ago

कृषि विश्विद्यालय, पालमपुर के 17वें दीक्षांत समारोह में वर्चुअल माध्यम से जुड़े राज्यपाल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?