शिमला,14 जनवरी(TSN)-हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के नेता एवं एआईसीसी को-ऑर्डिनेटर अनिल गोयल को कांग्रेस हाइकमान ने एक और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।अनिल गोयल को अब दिल्ली राज्य चुनाव में कालका जी विधानसभा क्षेत्र बतौर समन्वयक लगाया गया है,जिनके साथ अरशद मोहम्मद को अटेच किया गया है।
इससे पहले भी अनिल गोयल राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस पार्टी के लिए अहम जिम्मेदारियां देख चुके हैं जो इससे पहले 10 विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए अलग-अलग जगह पर काम कर चुके हैं।वह हिमाचल प्रदेश में भी वर्तमान मुख्यमंत्री और पूर्व पार्टी अध्यक्ष रहे सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के राजनीतिक सलाहकार के पद पर तैनात थे।वाइस चेयरमैन अखिलेश शुक्ला ने उनकी नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं।उन्होंने अनिल गोयल को तत्काल काम संंभालने को कहा है जो मंगलवार को दिल्ली जाएंगे।हिमाचल चुनाव में वह अलका लांबा के साथ अटेच रहे हैं और अब उनके चुनाव में दिल्ली जा रहे हैं जहां कांग्रेस पार्टी व प्रत्याशी के लिए काम करेंगे।अनिल गोयल ने अपनी इस नियुक्ति के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े शक्ति सिंह गोहिल कांग्रेस के अखिलेश शुक्ला व अन्य नेताओं का भी आभार व्यक्त किया है।
