संजु चौधरी, शिमला(TSN): हिमाचल प्रदेश में हुए 2500 करोड़ के क्रिप्टो करंसी घोटा+ले में पुलिस ने 18 आरोपियों को गिर+फ्तार किया हैं। पुलिस ने मामले में 12 करोड़ की संपति भी जब्त की हैं। क्रिप्टो करंसी मामले में पैसे को डबल करने के लालच में एक लाख लोग ठ+गी का शिकार हुए हैं, जिनमें पांच हज़ार सरकारी कर्मचारी भी ठ+गी का शिकार हुए हैं। घोटाले में पुलिस कर्मचारियों की भी मिली भगत रही। एसआईटी ने 2 करोड़ से अधिक कमाने वाले चार पुलिस कर्मियों को भी गिर+फ्तार किया हैं।
डीजीपी हिमाचल प्रदेश संजय कुंडू ने बताया कि मामले में 100 लोगों की आरो+पियों की गिर+फ्तारियां हो सकती हैं, फिलहाल पुलिस 2 करोड़ से ज्यादा फ्रॉ+ड करने वालों को गिर+फ्तार कर रही हैं। पुलिस ने अभी तक 12 करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली हैं,जिसमें दुबई भागे मुख्य सरगना सुभाष शर्मा की 3 करोड़ की संपत्ति भी शामिल हैं।
उन्होंने बताया की पुलिस ने कोर्ट में स्टेट्स रिपोर्ट पेश कर दी हैं, हालांकि आरोपि+यों ने जमानत के लिए अर्जी लगाई हैं, जिसमें हमीरपुर के एक मात्र आ+रोपी को जमानत मिली हैं। हिमाचल पुलिस ने घोटा+ले की जांच के लिए केंद्रीय एजेंसियों से भी मदद मांगी हैं ताकि पता लगाया जा सके की कहीं मामला टे+रर फंडिंग का तो नहीं हैं।
