मंडी (परी शर्मा): बरसात के कारण सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के चरखड़ी बाजार में सड़क में डंगा गिरने से 6 गांव के करीब 1200 लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों द्वारा कई बार प्रशासन व लोक निर्माण विभाग से शिकायत की गई , लेकिन उसके बावजूद भी समस्या का हल नहीं हो पाया है।
सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के चरखड़ी बाजार में सड़क में डंगा गिरने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ पिछले करीब 20 दिनों से परिवहन विभाग की बस भी इस सड़क मार्ग से होते हुए सर्चा नहीं पहुंच पाई है। जिस कारण बीमारी के हालात में भी लोगों को उठाकर चरखड़ी बाजार तक पहुंचाना पड़ रहा है। लोगों को पेश आ रही समस्याओं को लेकर सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सोहन लाल ठाकुर ने स्थानीय प्रशासन व लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं।
