By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: आर्थिक मंदी से उभारने के लिए बैंकर्स को निभानी होगी सक्रिय भूमिका
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > आर्थिक मंदी से उभारने के लिए बैंकर्स को निभानी होगी सक्रिय भूमिका
himachal

आर्थिक मंदी से उभारने के लिए बैंकर्स को निभानी होगी सक्रिय भूमिका

admin
admin 4 Min Read
Updated 2022/09/09 at 5:02 PM
Share

सोलन (सुभाष ठाकुर): अतिरिक्त उपायुक्त सोलन ज़फ़र इकबाल ने कहा कि विश्वव्यापी कोरोना महामारी के कारण पूरा देश आर्थिक मंदी से गुजरा है। इससे उभरने के लिए बैंकर्ज को अपनी सक्रिय भूमिका निभानी होगी। कोविड-19 के दौरान आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए बैंकर्ज योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर पात्र लोगों को स्वरोजगार के लिए हर सम्भव सहायता प्रदान करें। जफर इकबाल जिला के अग्रणी बैंक यूको बैंक द्वारा निर्धारित जिला सलाहकार समीति तथा यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की 168वीं त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

अतिरिक्त उपायुक्त ने ज़िला में कार्यरत विभिन्न बैंकों को निर्देश दिए कि वे सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग स्थापित करने के लिए पात्रता अनुसार ऋण शीघ्र स्वीकृत करें। ताकि युवा उद्यमी समय पर लाभ प्राप्त कर अपना व्यवसाय आरम्भ कर सकें। उन्होंने कहा कि सभी बैंकर्ज अपना लक्ष्य निर्धारित करें तथा विभिन्न योजनाओं के तहत पात्र लोगों को अविलम्ब ऋण स्वीकृत करें। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के कारण उत्पन्न खतरे के मध्य वर्तमान में युवा शक्ति को सही दिशा प्रदान करना और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों के माध्यम से आर्थिकी को सुदृढ़ करना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि उद्योग स्थापित करने के लिए ऋण आवश्यक है और यदि बैंक समय पर ऋण प्रदान करें तो स्थिति को संभालने में सहायता मिल सकती है। ज़फ़र इकबाल ने बैंक प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि ज़िला के आमजन तक वित्तीय योजनाएं पंहुचाने के लिए सशक्त एवं प्रभावी प्रचार सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि ज़िला के गांव-गांव में वित्तीय योजनाओं के प्रचार के लिए जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएं। उन्होंने कृषि तथा पशुपालन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि फसल बीमा तथा पशु बीमा करवाने के लिए किसानों को प्रेरित करें ताकि लाभार्थियों को समय पर इस योजना का लाभ मिल सके।

अतिरिक्त उपायुक्त ने ज़िला में कार्यरत विभिन्न बैंकों को निर्देश दिए कि लम्बित पड़े ऋण मामलों को शीघ्र निपटाएं। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग स्थापित करने के लिए प्राप्त आवेदनों का पात्रता अनुसार ऋण शीघ्र स्वीकृत किया जाना चाहिए ताकि युवा उद्यमी समय पर लाभ प्राप्त कर अपना व्यवसाय आरम्भ कर सकें। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ऋण सम्बन्धी मामलों के अविलम्ब निपटारे के लिए बैंकों के साथ समन्वय स्थापित करें।

बैठक में जानकारी दी गई कि ज़िला में 30 जून 2022 तक प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत 01 लाख 90 हजार 756 खाते खोले गए हैं। इन खातों में 12 हजार 629 लाख रुपए जमा हुए हैं। इस अवधि तक प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से 02 लाख 56 हजार 44 लाभार्थियों को जोड़ा गया है। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से 01 लाख 06 हजार 42 तथा अटल पैंशन योजना से 43 हजार 566 लाभार्थी जुड़ चुके हैं। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत सोलन ज़िला में जून, 2022 तक शिशु श्रेणी के तहत 10 हजार 916 लाभार्थियों को लगभग 04 हजार 371 लाख रुपए, किशोर श्रेणी में 15 हजार 09 व्यक्तियों को लगभग 33 हजार 581 लाख रुपये तथा तरूण श्रेणी के तहत 06 हजार 092 लाभार्थियों को लगभग 42 हजार 419 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

TAGGED: Bankers, Corona Epidemic, Rural, solan
admin September 9, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article शक्तिपीठ नैना देवी में स्थापित प्राचीन चमत्कारी हवन कुंड के जीर्णोद्धार का मामला अब पकड़ने लगा तूल
Next Article चरखड़ी बाजार में सड़क में डंगा गिरने से लोग परेशान, विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मां चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में भीख मांगते 13 बच्चे रेस्क्यू, चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस का संयुक्त अभियान

Ago

हमीरपुर जिला अदालत में हथियार के साथ पहुंचा व्यक्ति गिरफ्तार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Ago

लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में हस्तक्षेप का आरोप, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात

Ago

जंगल रोपा वार्ड में चुनावी सरगर्मियां बढ़ीं, सनी कुमार शर्मा ने प्रचार अभियान को दी रफ्तार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?