अरविंदर सिंह, हमीरपुर: हिमाचल की विलुप्त होती पहाड़ी संस्कृति को सहेजने के लिए प्रयास भा षा एवं संस्कृति अकादमी की ओर से की जा रही है। इसी कड़ी में बुधवार को हिमाचल पारंपरिक लोक संस्कृति मंच की ओर से हमीरपुर के टाउन हॉल में राज्य स्तरीय लोक उत्सव एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया । इस आयोजन में हिमाचल प्रदेश भाषा एवं संस्कृति अकादमी के पूर्व सचिव आरएस जस्वाल ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। इस कार्यक्रम में लोक संस्कृति के संरक्षण ओर उत्थान पर बल दिया गया।
हिमाचल प्रदेश की विलुप्त होती पहाड़ी संस्कृति को किस तरह बचाया जाए ओर उसका किस प्रकार से प्रसार किया जाए इस पर मंथन कार्यक्रम में किया गया। इस अवसर पर पहाड़ी संस्कृति मैं लघु नाटिका वह लोक गायन का भी मंचन किया गया। समारोह में भारी संख्या में लोग उपस्थित हुए। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया। आकाशवाणी हमीरपुर के कलाकारों ने भी इस अवसर पर अपनी प्रस्तुतियां देकर लोगों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर भाषा एवं संस्कृति अकादमी के पूर्व राज्य सचिव एवं प्रदेश के प्रमुख कलाकार आरएस जस्वाल ने बताया कि यह कार्यक्रम पहाडी संस्कृति के प्रसार व संवर्धन में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में आकाशवाणी के कलाकारों सहित अन्य कलाकारों ने बेहतरीन प्रस्तुति दी।
