राहुल चावला,धर्मशाला: हिमाचल पथ परिवहन निगम धर्मशाला मंडल की ओर से एसी बसों में बाहरी राज्यों सहित दूर-दराज के जिलों में अब एसी बसों में लोग सुहाना सफर साधारण किराए में ही कर पाएंगे। एचआरटीसी की ओर से आम लोगों की सुविधा के लिए सात रूटों पर किराया 15 फीसदी कम किया गया हैं, हालांकि साधारण किराए के साथ पांच फीसदी जीएसटी भी अदा करना होगा। अब लोगों व पर्यटक जोगिंद्र नगर-दिल्ली वाया मंडी एसी में 1050 से 857 में,वहीं जोगिंदर नगर-लुधियाना 573 से 496 में, भड़ोल-बैजनाथ-दिल्ली 1064 से 861, धर्मशाला-दिल्ली वाया योल 53 मील 960 से 784,चंबा-दिल्ली वाया पठानकोट 1177 से 965, चंबा-चंडीगढ़ वाया बद्दी 763 से 669 और चंबा-शिमला वाया चंडीगढ 1054 से 906 किराया कर दिया गया हैं।
ऐसे में अब लोग कांगड़ा से दिल्ली 722 व कांगड़ा से चंडीगढ़ 436 किराए में पहुंच पाएंगे। डीएम एचआरटीसी मंडल धर्मशाला पंकज चड्डा ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए किराए को कम किया गया है, इससे कपैसिटी के मुताबिक भी सवारियां आ जा पाएंगी
