By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: प्रदेश में अमन शांति के लिए जनवादी संगठन 27 सितंबर को निकालेंगे विशाल रैली
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > प्रदेश में अमन शांति के लिए जनवादी संगठन 27 सितंबर को निकालेंगे विशाल रैली
himachalNews

प्रदेश में अमन शांति के लिए जनवादी संगठन 27 सितंबर को निकालेंगे विशाल रैली

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2024/09/16 at 7:58 PM
Share

शिमला,संजु चौधरी(TSN)-सीटू,हिमाचल किसान सभा सहित अन्य जनवादी संगठनों ने हिमाचल प्रदेश में आरएसएस व अन्य संगठनों द्वारा सुनियोजित तरीके से फैलाई जा रही सांप्रदायिक घटनाओं,एक समुदाय विशेष के खिलाफ सांप्रदायिक हिंसा का वातावरण बनाने के खिलाफ,प्रदेश में भाईचारा,एकता,अमन चैन स्थापित करने के लिए शिमला के कालीबाड़ी हॉल में एक विशाल अधिवेशन का आयोजन किया।अधिवेशन में सैंकड़ों लोगों ने भाग लिया।अधिवेशन ने फैसला लिया कि जनता की व्यापक एकता,सांप्रदायिक सौहार्द, भाईचारा,अमन चैन स्थापित करने के लिए 27 सितम्बर को शिमला शहर में विशाल रैली आयोजित की जाएगी।

सीटू के प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र मेहरा ने कहा कि जिस तरह से मस्जिद में अवैध निर्माण के मामले को धार्मिक रूप देकर पूरे प्रदेश भर में धरने प्रदर्शन किया जा रहे हैं,वह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है.इस मामले में राजनीति की जा रही है और हिंदू संगठन पूरे प्रदेश में मस्जिदों के सामने धरने प्रदर्शन कर रहे हैं और माहौल बिगड़ने की कोशिश की जा रही है.इसको लेकर अधिवेशन का आयोजन किया गया और 27 सितंबर को शिमला में अमन शांति के लिए विशाल रैली निकालने क का फैसला लिया गया है।

सीटू नेताओं ने कहा कि हिमाचल प्रदेश हमेशा से शिक्षा, स्वास्थ्य,रोजगार जैसे अपने सामाजिक मानकों के लिए देश में जाना जाता रहा है।हमारा प्रदेश भाईचारे,अमन चैन,सांप्रदायिक सद्भाव,एकता की देश में एक मिसाल रहा है।प्रदेश की जनता ने हमेशा संवैधानिक व लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की है।देश के संविधान की प्रस्तावना में धर्मनिरपेक्षता अंकित है जहां सब धर्मों को समानता का अधिकार है।संविधान किसी भी नागरिक में धर्म जाति क्षेत्र नस्ल के आधार पर भेदभाव नहीं करता है। प्रदेश में अराजकता का वातावरण बन रहा है। इस से प्रदेश का नाम बदनाम हो रहा है।उन्होंने प्रदेश की जनता से अपील की है कि वह मानव मूल्यों की रक्षा के लिए आगे आए व प्रदेश में भाईचारा स्थापित करे।

TAGGED: Himachal Kisan Sabha and other democratic organizations, Shimla CITU
Chandrika September 16, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हमीरपुर में 2025 पात्र परिवारों को जल्द मिलेगा अपने सपनो का महल
Next Article चतुर्थी के दिन व्यास नदी का तट गुंजा गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

कुल्लू में पंचायत चुनावों को लेकर बढ़ी हलचल, उम्मीदवारों ने तेज की तैयारी

Ago

टक्का जिला परिषद वार्ड बना हाईप्रोफाइल, शोभित गौतम और जसबीर बिट्टा ने भरा नामांकन

Ago

धामी-हलोग से भाजपा समर्थित प्रत्याशी कमलेश शर्मा ने भरा नामांकन

Ago

ऊहल वार्ड में भाजपा की रणनीति बदली, मंगलेश ठाकुर बने अधिकृत प्रत्याशी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?