विकास शर्मा, चिंतपूर्णी: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में स्थित विश्व विख्यात शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में जेब+कतरे एक बार फिर से एक्टिव हो गए हैं। शनिवार को भी दो जेब+कतरे यहां मंदिर परिसर में पकड़े गए। यह दोनों जेब कतरे चिंतपूर्णी मंदिर में काफी समय से सक्रिय थे। पिछली बार भी इन लोगों ने दो-तीन दिन पहले कुछ लोगों की जेब से पैसे और पर्स निकाले थे। इस बार जब सीसीटीवी ऑपरेटर सुशील कुमार कैमरों की चेकिंग कर रहे थे तो उन्हें 2 लोग संदि+ग्ध लगे।
इन दोनों संदि+ग्धों की फोटो को मंदिर गर्भ गृह के पास ड्यूटी दे रहे होमगार्ड के जवानों दिलबाग सिंह,शिवदयालं और कुसुम को फोन के माध्यम से भेजी गई और फोन करके उन्हें बताया कि इन संदि+ग्धों को रोका जाए, जिसके बाद इन दोनों संदि+ग्धों को पकड़ लिया गया। दोनों जेबकतरों को पकड़कर कंट्रोल रूम लाया गया जैसे ही इन दोनों को कंट्रोल रूम लाया गया तो लुधियाना के एक श्रद्धालु वहां पर अपना पर्स गुम होने की शिकायत लेकर पहुंचे जिसके बाद इन दोनों की चेकिंग की गई तो इन दोनों से पास से पर्स और 2 हजार की नकदी और जरूरी कागजात थे जिन्हें बरामद कर लिया गया।
मंदिर न्यास की ओर से पुलिस को इस मामले की सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस ने इन दोनों जेबकतरों को पूछताछ के लिए हिरा+सत में ले लिया।
